लाइव न्यूज़ :

डालर के समक्ष रुपया आरंभिक दबाव से उबर कर छह पैसे की तेजी के साथ 74.40 पर बंद

By भाषा | Updated: July 23, 2021 17:49 IST

Open in App

मुंबई, 23 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में तेजी जारी रहने के बीच शुक्रवार को रुपया आरंभिक गिरावट से उबरकर छह पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 74.40 पर बंद हुआ। रुपये में लगातार तीसरे दिन तेजी जारी रही जिसका कारण कच्चे तेल की कीमतों का कमजोर होना और घरेलू शेया बाजार की तेजी है।

विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने से भी रुपये की धारणा पर कुछ असर आया।

अन्तर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा की विनिमय दर में काफी उतार चढ़ाव रहा। रुपया 74.55 प्रति डालर पर कमजोर खुला। सुबह के कारोबार के दौरान यह 74.58 तक हल्का हो गया था। बाद में रुपये में सुधार आया और यह 74.37 के दिन के उच्च स्तर को छू गया। अंत में रुपये की विनिमय दर प्रति डालर छह पैसे की मजबूती के साथ 74.40 पर बंद हुई।

बृहस्पतिवार को रुपया 74.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

साप्ताहिक आधार पर डॉलर के मुकाबले रुपये में 17 पैसे की तेजी रही।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 92.91 हो गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 138.59 अंक की तेजी के साथ 52,975.80 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 247.59 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार