लाइव न्यूज़ :

रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 73.55 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

By भाषा | Updated: December 24, 2020 18:53 IST

Open in App

मुंबई, 24 दिसंबर रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों के निवेश का प्रवाह बने रहने और घरेलू शेयर बाजार की तेजी के बीच अंतर बृहस्प़तिवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की तेजी के साथ 73.76 55 पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में डॉलर के कमजोर होने तथा ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के ब्रेक्जिट समझौते पर जल्दी ही सहमत होने की उम्मीदों के बीच बाजार में उत्साह बढ़ा हुआ था।

अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर प्रति डालर 73.66 पर खुली। दिन में यह ऊंचे में 73.54- 73.66 के बीच चलती रही। अंत में रुपया प्रति डालर21 पैसे की तेजी के साथ 73.55 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

बुधवार को बाजार 73.76 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति बताने वाला डालर इंडेक्स 0.20 प्रतिशत टूटकर 90.23 पर बंद हुआ।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 529.36 अंक की तेजी दर्शाता 46,973.54 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे जहां बुधवार को उन्होंने 536.13 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

इस बीच वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल भाव 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ भाव 51.02 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू