लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा, 'लंदन में संपत्ति खरीदने वाले भारतीयों की संख्या 2018-19 में 11 प्रतिशत बढ़ी'

By भाषा | Updated: November 16, 2019 18:35 IST

रपट के अनुसार अधिकतर भारतीयों ने मेफेयर, बेलग्राविया, हाइडे पार्क, मारयेलबोन और सेंट जॉन्स वुड में घर खरीदे हैं। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन शिशिर बैजल ने इस रपट के बारे में कहा, ‘भारतीय निवेशकों के लिए लंदन हमेशा ही पसंदीदा जगह रहा है क्यों की यह शहर आर्थिक तथा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल की आर्थिक राजनीति घटनाओं के बावजूद दीर्घकालिक दृष्टि से यहां के बाजार की बुनियाद मजबूत है इस लिए भारतीयों का आकर्षण बना हुआ है।’ इसके बावजूद जून2019 में समाप्त वर्ष के दौरान हमने लंदन में सम्पत्ति की खरीद करने वाले भारतीयों की संख्या में 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।’

 लंदन में संपत्ति खरीदने वाले भारतीयों की संख्या में 2018-19 के दौरान जून के अंत तक 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है। संपत्ति सलाहकार कंपनी नाइट फ्रैंक की एक रपट के अनुसार इसकी बड़ी वजह संपत्ति कीमतों में छूट मिलने के चलते संख्या में यह वृद्धि दर्ज की गयी है।

नाइट फ्रैंक ने कहा, ‘‘अमीर भारतीयों के लिए लंदन का संपत्ति बाजार अभी भी पसंदीदा बना हुआ है।’’ नाइट फ्रैंक ने अपनी ‘लंदन सुपर-प्राइम सेल्स मार्केट इंसाइट-विंटर 2019’ रपट में कहा कि भारतीयों के जून 2018 से जून 2019 के बीच लंदन संपत्ति बाजार में घर खरीदने में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रपट के अनुसार अधिकतर भारतीयों ने मेफेयर, बेलग्राविया, हाइडे पार्क, मारयेलबोन और सेंट जॉन्स वुड में घर खरीदे हैं। नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन शिशिर बैजल ने इस रपट के बारे में कहा, ‘भारतीय निवेशकों के लिए लंदन हमेशा ही पसंदीदा जगह रहा है क्यों की यह शहर आर्थिक तथा राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान रखता है। हाल की आर्थिक राजनीति घटनाओं के बावजूद दीर्घकालिक दृष्टि से यहां के बाजार की बुनियाद मजबूत है इस लिए भारतीयों का आकर्षण बना हुआ है।’

नाइट फ्रैंक पा्रइवेट आफिस के भारत के मामले देखने वाले एलेसडेयर प्रिट्चार्ड ने कहा, ‘भारतीय पूंजी के प्रवाह पर रोक से भारतीय खर्च करने की अपनी भूख की तुलना में आधा ही खर्च कर पा रहे हैं।

इसके बावजूद जून2019 में समाप्त वर्ष के दौरान हमने लंदन में सम्पत्ति की खरीद करने वाले भारतीयों की संख्या में 11 प्रतिशत की वृद्धि देखी है।’ रपट के अनुसार लंदन अमीर भारतीयों के लिए एक पसंदीदा स्थान बना हुआ है और भारतीय लंदन में पढ़ाई और निवेश आदि की दृष्टि से मकान खरीदते हैं। भाषा शरद मनोहर मनोहर

टॅग्स :इंडियाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?