लाइव न्यूज़ :

ईपीएफओ से मार्च में जुड़ने वाले नये सदस्यों की संख्या मामूली रूप से घटकर 11.22 लाख रही

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 मई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से इस साल मार्च में शुद्ध रूप से 11.22 लाख कर्मचारी जुड़े। यह संख्या इसी साल फरवरी में ईपीएफओ से जुड़े 11.28 लाख कर्मचारियों के मुकाबले कम है।

नियमित वेतन पर रखे जाने वाले कर्मचारियों के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़े (पेरोल आंकड़ा) से यह पता चला। यह आंकड़ा कोरोना महामारी के बीच संगठित क्षेत्र में रोजगार की स्थिति को बताता है।

वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान ईपीएफओ ने कुल 77.08 लाख नये सदस्यों को जोड़ा जबकि एक साल पहले की अवधि में यह संख्या 78.58 लाख थी।

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ईपीएफओ से वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान कुल 77.08 लाख नये अंशधारक जुड़े। अस्थायी पेरोल आंकड़े के अनुसार ईपीएफओ ने मार्च, 2021 में 11.22 लाख नये अंशधारक जोड़े।’’

बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद शुद्ध रूप से वित्त वर्ष 2020-21 में जुड़े 77.08 लाख अंशधारकों की संख्या इससे पिछले साल के लगभग बराबर ही है।

वित्त वर्ष 2020-21 के पेरोल आंकड़े के तिमाही विश्लेषण से पता चलता है कि नियमित वेतन पर रखे जाने वाले कर्मचारियों की संख्या में दूसरी तिमाही से लगातार सुधार हो रहा है। पहली तिमाही में कोरोना वायरस महामारी के कारण असर पड़ा था।

बयान के अनुसार चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2021) के दौरान सर्वाधिक 33.64 लाख नये अंशधारक ईपीएफओ से जुड़े। यह तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2020) के मुकाबले 37.44 प्रतिशत वृद्धि को बताता है।

मार्च महीने में जुड़े शुद्ध रूप से 11.22 लाख नये अंशधारकों मे से 7.16 लाख नये अंशधारक पहली बार ईपीएफओ की सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में आये।

करीब 4.06 लाख अंशधारक ईपीएफओ के दायरे से बाहर हुए और उसके बाद ईपीएफओ के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठानों से जुड़कर फिर उससे जुड़े। इन सदस्यों ने ईपीएफओ से पूरा पैसा निकालने के बजाए अपनी सदस्यता बरकरार रखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर