लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्र निदेशकों की संख्या घट रही है, सार्वजनिक उपक्रम मुख्यतौर पर जिम्मेदार: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: May 14, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई कंपनियों में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या वर्ष 2018 और 2019 के मुकाबले 2020 में कम हुई । यह कमी मुख्यतौपर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति नहीं किये जाने के कारण आई है। एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है।

इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर एडवाइजरी सविर्सिज लिमिटेड (आईआईएएस) की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में जहां कंपनियों के निदेशक मंडल में 2,494 स्वतंत्र निदेशक थे, वहीं 2019 में इनकी संख्या कम होकर 2,396 रह गई और 2020 में और कम होकर 2,249 रह गई। यह रिपोर्ट निफ्टी में शामिल 500 कंपनियों के निदेशक मंडलों में 31 दिसंबर 2020 को हुई स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के आधार पर की गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक स्वतंत्र निदेशकों की संख्या में आई इस कमी के लिये मुख्यतौर पर सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में ऐसे निदेशकों की संख्या में आई कमी होना है। इसकी दूसरी वजह यह हो सकती है कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी- 500 में शामिल कंपनियों की समय समय पर अदला बदली होती रहती है।

निफ्टी- 500 में 2020 में जो कंपनियां बाहर निकलीं हैं उनकी यदि 2019 से तुलना की जाये तो उनमें 208 स्वतंत्र निदेशक शामिल थे जबकि बाहर निकलने वाली कंपनियों के स्थान पर आने वाली कंपनियों में 188 ही स्वतंत्र निदेशक थे। इसी प्रकार यदि 2018 से तुलना की जाये तो 2020 में जो कंपनियां इनमें से बाहर निकली उनमें 395 स्वतंत्र निदेशक थे जबकि उनके स्थान पर निफ्टी-500 में शामिल होने वाली कंपनियों में 331 स्वतंत्र निदेशक ही रह गये थे।

निफ्टी- 500 में 2019 और 2020 में सार्वजनिक क्षेत्र की 72 कंपनियां शामिल रही हैं। इन कंपनियों में 141 स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति होनी है। सेबी की सूचीबद्धता दिशानिर्देशों के मुताबिक इनमें 141 स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति की जानी है।

31 दिसंबर 2020 की स्थिति के अनुसार 14 प्रतिशत यानी 70 कंपनियों में निदेशक मंडल के गठन में सेबी नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हुआ है। इन 70 कंपनियों में से 55 सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियां हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में निदेशक मंडल की स्वतंत्रता लंबे समय से अड़चनों के घेरे में रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?