लाइव न्यूज़ :

त्यौहारों के समय ई-वाणिज्य ऑर्डरों की संख्या सालाना आधार पर 56 प्रतिशत बढ़ी : यूनिकामर्स रपट

By भाषा | Updated: December 4, 2020 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर ई-वाणिज्य उद्योग को इस त्यौहारी मौसम में पिछले साल के मुकाबले 56 प्रतिशत अधिक ऑर्डर प्राप्त हुये। वहीं उनके मंच पर बिके सामानों का सकल मूल्य (जीएमवी) में भी पिछले साल के इसी मौसम के मुकाबले 50 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई। यूनिकॉमर्स की शुक्रवार को जारी एक रपट में यह कहा गया है।

ई-वाणिज्य पर ध्यान देने वाले यूनिकॉमर्स प्लेटफार्म ने वर्ष 2019 और 2020 के त्यौहारी मौसम की खरीदारी का विश्लेषण किया है। इसमें दिवाली से 30 दिन पहले दिए गए 4.40 करोड़ ऑर्डर के नमूने का आकलन किया गया।

यूनिकॉमर्स की इस रपट में कहा गया है, ‘‘त्यौहारी मौसम के दौरान ईवाणिज्य उद्योग में ऑर्डर की संख्या में पिछले साल के इसी मौसम के मुकाबले करीब 56 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। (अध्ययन में त्यौहारी मौसम को 2019 और 2020 के दौरान दिवाली से एक माह पहले माना गया है।) इस दौरान ऑर्डर की संख्या में वृद्धि के साथ कुल खरीदारी मूल्य में भी 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

इसमें कहा गया है कि उपभोक्ता पहले के मुकाबले दाम को लेकर अधिक सतर्क हो गया है और अब नई श्रेणियों में खरीदारी कर रहा है।

रपट में कहा गया है कि नई श्रेणियों में व्यक्तिगत देखभाल और सौंदर्य उत्पादों तथा कम मूल्य के उत्पादों की अधिक बिक्री के चलते औसत ऑर्डर मूल्य में पिछले साल के मुकाबले चार प्रतिशत की गिरावट आई है।

इसमें कहा गया है कि ई-वाणिज्य उद्योग के लिये सबसे बेहतर संकेत यह रहा है कि ऑनलाइन की खरीदारी करने वाले लोगों में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की रही जिन्होंने पहली बार खरीदारी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार