लाइव न्यूज़ :

यूरोपीय संघ, चीन के बीच बहुप्रतिक्षित निवेश समझौता हुआ

By भाषा | Updated: December 30, 2020 23:48 IST

Open in App

ब्रसेल्स, 30 दिसंबर (एपी) यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष नेताओं और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच बुधवार को एक व्यवसायिक निवेश समझौते पर सहमति बन गई। इससे यूरोपीय कंपनियों को बड़े अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि, यह समझौता अमेरिका के नये प्रशासन का नाराज कर सकता है।

चीन में मानव अधिकार की स्थिति को लेकर चिंता के बीच यूरोपीय संघ ने कहा है कि सात साल की लंबी बातचीत के बाद सैद्धांतिक तौर पर यह समझौता हुआ है। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बनी इस सहमति के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग, यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सला वान उेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल उपस्थित थे।

ईयू ने कहा कि ईयू की मौजूदा अध्यक्ष जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मेक्रां ने भी चीन के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में भाग लिया।

ईयू के आंकड़ों के मुताबिक चीन अब इस समूह का अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। जबकि ईयू चीन का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।

चीन और यूरोप के बीच रोजाना औसतन एक अरब यूरो का व्यापार होता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?