लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में चार दिन से जारी गिरावट पर विराम लगा, सेंसेक्स 166 अंक चढ़ा

By भाषा | Updated: July 2, 2021 16:43 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 166 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी में तेजी के साथ बाजार चढ़ा।

बाजार में कारोबार सीमित दायरे में रहा और अंत में तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 166.07 अंक यानी 0.32 प्रतिशत बढ़त के साथ 52,484.67 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 42.20 अंक यानी 0.27 प्रतिशत मजबूत होकर 15,722.20 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एक प्रतिशत तेजी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर रहा। इसके अलावा, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, टाइटन और इन्फोसिस में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, एशियन पेंट्स, सन फार्मा और बजाज ऑटो समेत अन्य शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख् विनोद मोदी ने कहा, ‘‘घरेलू शेयर बाजारों में कारोबाार सीमित दायरे में रहा और मानक सूचकांकों में हल्की तेजी रही।’’

उन्होंने कहा कि वित्तीय, दवा और रियल्टी सूचकांक में सुधार हुआ जबकि धातु और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) में मुनाफावसूली की गयी। मझोले और छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन बेहतर बना हुआ है। इसका कारण इन कंपनियों की बेहतर कमाई की उम्मीद से निवेशक आकर्षित हो रहे हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सोल नुकसान में रहे जबकि तोक्यो में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड मामूली गिरावट के साथ 75.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर