लाइव न्यूज़ :

वित्तीय वर्ष के अंत तक घोषित हो सकता है देश का पहला प्रादेशिक हैप्पिनेस इंडेक्स!

By भाषा | Updated: September 1, 2019 13:59 IST

156 देशों में खुशहाली के स्तर को लेकर संयुक्त राष्ट्र की 20 मार्च को जारी "विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2019" में भारत पिछले साल के मुकाबले सात पायदान नीचे खिसककर 140वें स्थान पर रहा है। इस फेहरिस्त में भारत वर्ष 2018 में 133वें स्थान पर था। 

Open in App
ठळक मुद्देमौजूदा वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक सूबे के नागरिकों की खुशहाली का सूचकांक घोषित हो जायेगा। वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक सर्वेक्षण पूरा कर सूबे का ‘हैप्पिनेस इंडेक्स’ घोषित कर दिया जाये।"

देश में अपनी तरह के पहले सरकारी अभियान के तहत मध्यप्रदेश में ‘हैप्पिनेस इंडेक्स’ मापने की उल्टी गिनती आखिरकार शुरू होती नजर आ रही है। सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो मौजूदा वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक सूबे के नागरिकों की खुशहाली का सूचकांक घोषित हो जायेगा।

प्रदेश सरकार के राज्य आनंद संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अखिलेश अर्गल ने बताया, "हैप्पिनेस इंडेक्स मापने के लिये हम सर्वेक्षण की प्रश्नावली को अंतिम रूप दे रहे हैं। यह सर्वेक्षण नवंबर में शुरू होना है। हमारा लक्ष्य है कि इसी वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक सर्वेक्षण पूरा कर सूबे का ‘हैप्पिनेस इंडेक्स’ घोषित कर दिया जाये।"

उन्होंने बताया कि देश में अपनी तरह के पहले सर्वेक्षण के लिये प्रदेश सरकार ने खड़गपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के रेखी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पिनेस को अपना नॉलेज पार्टनर बनाया है। अर्गल ने बताया कि हैप्पिनेस इंडेक्स मापने के सर्वेक्षण में सूबे के गांवों, कस्बों और शहरों के करीब 15,000 लोगों से सीधा संपर्क किया जायेगा।

सर्वेक्षण में उनकी जीवनशैली, आय, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, उपलब्धियों, अभिरुचियों, सकारात्मक व नकारात्मक भावनाओं, मानवीय संबंधों, जिंदगी के प्रति संतुष्टि के भाव, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन, पर्यावरण से जुड़ाव, दिनचर्या में समय के उपयोग आदि विषयों पर सवाल पूछे जायेंगे। उन्होंने बताया, "सर्वेक्षण की रिपोर्ट के आधार पर सूबे के नागरिकों का हैप्पिनेस इंडेक्स घोषित किया जायेगा।

इससे लोगों के जीवन को खुशहाल बनाने के उपाय करने में प्रदेश सरकार को खासी मदद मिलेगी।" अर्गल ने कहा कि नागरिकों के हैप्पिनेस इंडेक्स मापने के अभियान अब तक विदेशों में ही चले हैं। प्रदेश में इस सूचकांक का वास्तविक स्तर पता लगाने के लिये सर्वेक्षण की प्रश्नावली को भारतीय और स्थानीय सांचे में ढाला जा रहा है।

बहरहाल, अहम सवाल यह है कि आर्थिक और सामाजिक असमानताओं से भरे सूबे में क्या नागरिकों की खुशहाली का कोई साझा सूचकांक घोषित किया जा सकता है? इस प्रश्न पर राज्य आनंद संस्थान के सीईओ ने कहा, "यह सच है कि प्रसन्नता सापेक्ष होती है और हर आदमी की खुशी के कारण अलग-अलग होते हैं।

इसके बावजूद हम हैप्पिनेस इंडेक्स घोषित करने के लिये सर्वेक्षण की ऐसी पद्धति गढ़ने की कोशिश कर रहे हैं जिससे समाज के सभी तबकों की प्रसन्नता के स्तर की सामूहिक तौर पर थाह ली जा सके।"

गौरतलब है कि 156 देशों में खुशहाली के स्तर को लेकर संयुक्त राष्ट्र की 20 मार्च को जारी "विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2019" में भारत पिछले साल के मुकाबले सात पायदान नीचे खिसककर 140वें स्थान पर रहा है। इस फेहरिस्त में भारत वर्ष 2018 में 133वें स्थान पर था। 

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम