लाइव न्यूज़ :

अगले 15 साल में देश जीवाश्म ईंधन का सबसे बड़ा उपभोक्ता बन जाएगाः प्रधान

By भाषा | Updated: July 31, 2019 14:10 IST

‘‘भारत का कच्चा तेल आयात खर्च सालाना छह लाख करोड़ रुपये है और अगले 15 साल में देश जीवाश्म ईंधन का सबसे बड़ा उपभोक्ता बन जाएगा। क्या अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर ऐसे नवोन्मेषी तरीके सामने ला सकते हैं जो देश का कच्चे तेल के आयात का बोझ कम कर सके? भारत बिना नवोन्मेष के पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था नहीं बन सकता है।’’

Open in App
ठळक मुद्देदेश को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में नवोन्मेष अहम: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान।आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा, ‘‘हम भारत को विश्व का सबसे नवोन्मेषी देश बनाना चाहते हैं।’’ 

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नवोन्मेष के महत्व पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि यह देश की आर्थिक वृद्धि की रफ्तार को तेज करने व 2024-25 तक पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की लिये महत्वपूर्ण है।

प्रधान ने नीति आयोग के अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर कार्यक्रम की शुरुआत के मौके पर कहा कि भारत अगले पांच साल में जीवाश्म ईंधन का सबसे बड़ा उपभोक्ता बन जाएगा। ऐसे में कच्चे तेल के आयात का खर्च घटाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत का कच्चा तेल आयात खर्च सालाना छह लाख करोड़ रुपये है और अगले 15 साल में देश जीवाश्म ईंधन का सबसे बड़ा उपभोक्ता बन जाएगा। क्या अटल कम्युनिटी इनोवेशन सेंटर ऐसे नवोन्मेषी तरीके सामने ला सकते हैं जो देश का कच्चे तेल के आयात का बोझ कम कर सके? भारत बिना नवोन्मेष के पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था नहीं बन सकता है।’’

प्रधान ने नीति आयोग की इस मुहिम को समर्थन देने के बारे में कहा कि उन्होंने सरकारी तेल एवं गैस कंपनियों को अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत इस मुहिम की मदद करने का निर्देश दिया है। आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने इस मौके पर कहा कि इस मुहिम को देश के 484 जिलों में शुरू किया जाएगा। 

आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने कहा, ‘‘हम भारत को विश्व का सबसे नवोन्मेषी देश बनाना चाहते हैं।’’ 

टॅग्स :मोदी सरकारओएनजीसीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित