लाइव न्यूज़ :

काइटेक्स के चेयरमैन ने कहा, केरल का उद्योग विभाग कुएं के मेंढक जैसा

By भाषा | Updated: July 12, 2021 16:46 IST

Open in App

कोच्चि, 12 जुलाई काइटेक्स ग्रुप के चेयरमैन साबू जैकब ने केरल के उद्योग विभाग की तुलना ‘कुएं के मेंढक’ से की है। जैकब ने सोमवार को कहा कि केरल के उद्योग विभाग को अन्य राज्यों के निवेशक अनुकूल माहौल की जानकारी नहीं है।

उन्होंने बताया कि तेलंगाना ने उनके उपक्रम के लिए कई तरह के प्रोत्साहनों की पेशकश करते हुए यह आश्वासन दिया है कि कोई ‘निरीक्षण’ नहीं किया जाएगा। जैकब ने यहां संवाददाताओं से कहा कि तेलंगाना सरकार ने निवेशकों को सस्ती जमीन, पानी और बिजली की पेशकश की है। केरल के उद्योग विभाग का रवैया ऐसा नहीं था।

उन्होंने कहा, ‘‘केरल का उद्योग विभाग कुएं के मेंढक जैसा है जिसे दूसरे राज्यों में निवेशक अनुकूल वातावरण की जानकारी नहीं है।’’ इकाइयों के निरीक्षण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि कोई भी अधिकारी उद्योग को किसी तरीके से परेशान नहीं करेगा। केरल में पिछले 30 दिन में उनकी इकाइयों में 11 निरीक्षण हुए हैं।

जैकब ने कहा कि तेलंगाना सरकार का कहना है कि निरीक्षण दो या तीन साल में होगा और इसकी पूरी जानकारी प्रमुख सचिव या संबंधित मंत्री को होगी।

जैकब ने बताया कि उनसे कहा गया है कि यदि निरीक्षण के दौरान किसी तरह की खामी मिलती है, तो उसे सरकार के स्तर पर दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उसके प्रकाशित नहीं किया जाएगा, जिससे कारोबार को घाटा उठाना पड़े।

उन्होंने तेलंगाना के उद्योग मंत्री के टी आर रामा राव से अपनी बातचीत को किसी सीईओ से बातचीत जैसा बताया। इस बीच, केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने काइटेक्स के अधिकारियों से कहा कि वे राज्य छोड़कर जाने जैसा बयान नहीं दें।

उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते काइटेक्स राज्य छोड़कर जाए। प्रबंधन को इस तरह का अभियान नहीं चलाना चाहिए। सरकार को उनके मुद्दों को हल करने को कदम उठाने चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर