लाइव न्यूज़ :

टेगा इंडस्ट्रीज के शेयर में पहले दिन 60 प्रतिशत का उछाल

By भाषा | Updated: December 13, 2021 17:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर टेगा इंडस्ट्रीज का शेयर सोमवार को अपने निर्गम मूल्य 453 रुपये से काफी ऊंचा सूबीबद्ध होने के बाद अंत में 60 प्रतिशत के उछाल के साथ बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य पर 66.22 प्रतिशत के लाभ के साथ 753 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 69.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 767.10 रुपये पर पहुंच गया। अंत में कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य पर 60.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 725.50 रुपये पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी का शेयर 67.77 प्रतिशत की बढ़त के साथ 760 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 58.49 प्रतिशत के लाभ से 718 रुपये पर बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 4,809.57 करोड़ रुपये रहा।

खनन उद्योग में इस्तेमाल के उत्पाद बनाने वाली कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को तीन दिसंबर को निर्गम के अंतिम दिन 219.04 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 443 से 453 रुपये प्रति शेयर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट