लाइव न्यूज़ :

टेक महिन्द्र आयरलैंड की पेरीगोर्ड एसेट होल्डिग्ंस का करेगी अधिग्रहण

By भाषा | Updated: March 15, 2021 15:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मार्च टेक महिन्द्रा आयरलैंड स्थित कंपनी पेरीगोर्ड एसेट होल्डिग्ंस लिमिटेड में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। यह अधिग्रहण 182 करोड़ रुपये में किया जायेगा। शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी को भी कंपनी द्वारा अगले चार साल में खरीदने की योजना है।

टेक महिन्द्रा ने सोमवार को जारी वक्तव्य में कहा कि इस अधिग्रहण से कंपनी को वैश्विक औषधि, स्वास्थ्य देखभाल और जीव विज्ञान के क्षेत्र में अनुभव बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कंपनी ने नियामकीय सूचना में कहा कि टेक महिन्द्रा पहले इस आयर लैंड की इस कंपनी में करीब 182 करोड़ रुपये में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी और बाकी हिस्सेदारी भी चरणों में खुद खरीदेगी। कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन के अनुरूप शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण अगले चार साल में किया जायेगा।

दिसंबर 2020 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान पेरीगोर्ड ने 170 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया है। पेरीगोर्ड में 380 कर्मचारी हैं।

कंपनी ने कहा है कि यह अधिग्रहण उसकी दीर्घकालिक योजना का हिस्सा है जिसके तहत वह आयरलैंड, जर्मनी, अमेरिका और भारत के बाजारों में अपनी उपस्थिति बढ़ायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र