लाइव न्यूज़ :

टेक महिंद्रा को पहली तिमाही में 39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,353.2 करोड़ रुपए का लाभ

By भाषा | Updated: July 29, 2021 17:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जुलाई प्रमुख आईटी कंपनी टेक महिंद्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 39.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,353.2 करोड़ रुपये रहा।

टेक महिंद्रा ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने एक साल पहले इसी अवधि में 972.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (अल्पसंख्यक ब्याज के बाद) दर्ज किया था।

जून 2021 तिमाही में कंपनी का राजस्व 10,197.6 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की अवधि में 9,106.3 करोड़ रुपये था। इस तरह उसके राजस्व में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

टेक महिंद्रा के मुख्य वित्तीय अधिकारी मिलिंद कुलकर्णी ने कहा कि कंपनी ने लाभ हासिल करना का अपना सफर जारी रखा है और इस तिमाही में अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व और कर पश्चात लाभ दर्ज किया है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और सीईओ सी पी गुरनानी ने कहा, "हमने अपने प्रमुख बाजारों एवं उद्योग क्षेत्रों में वृद्धि के साथ इस तिमाही में हर दिशा में अच्छा प्रदर्शन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?