लाइव न्यूज़ :

टेक महिंद्रा, इंडिगो ने कर्मचारियों के लिए कोविड देखभाल केंद्र शुरू किए

By भाषा | Updated: May 13, 2021 18:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई आईटी सेवा प्रदाता टेक महिंद्रा ने गुरुवार को कहा कि उसने कोविड-19 महामारी से राहत के लिए अपने हिंजेवाड़ी-पुणे इकाई में 25 बिस्तर की सुविधा वाले कोविड देखभाल केंद्र की शुरुआत की है।

इसके अलावा विमानन कंपनी इंडिगो, आईटी कंपनी साइएंट और स्टार्टअप आरजू ने भी कोविड महामारी से संबंधित सुविधाएं शुरू की हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि टेक महिंद्रा रूबी हॉल क्लिनिक, हिंजेवाड़ी के साथ मिलकर 25 बिस्तर की सुविधा के साथ ही स्वास्थ्य देखभाल और फार्मेसी सुविधा प्रदान करेगी।

बयान में कहा गया कि यह केंद्र उसके कर्मचारियों, सहयोगियों और उनके परिवारों के लिए है।

विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा कि वह अपने कर्मचारियों के लिए गुरुग्राम में कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल की मदद से 13 बिस्तर वाले कोविड देखभाल केंद्र की स्थापना कर रही है।

कंपनी ने बताया कि इस केंद्र का उपयोग उसके कर्मचारी और निकट संबंधी कर सकेंगे तथा यहां ऑक्सीजन तथा चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

आईटी कंपनी साइएंट ने की वह वित्तीय सहायता देने से लेकर आवश्यक सामानों की खरीद में मदद जैसे उपायों से समुदाय को समर्थन दे रही है।

साइएंट के एमडी और सीईओ कृष्ण बोडानापू ने कहा कि आपातकालीन कार्यबल लगातार काम कर रहा है और लोगों को हरसंभव सहायता दी जा रही है, जिसमें चिकित्सा सहायता, वेतन अग्रिम, ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति, वेंटिलेटर और अस्पताल में भर्ती की सुविधा तथा भोजन का इंतजाम शामिल है।

इस बीच प्रौद्योगिकी आधारित खुदरा स्टार्टअप आरजू ने एक बयान में कहा कि उसने अपनी वेबसाइट पर एक कोविड-19 वैक्सीन स्लॉट ट्रैकर तैयार किया है। इस ट्रैकर की मदद से लोग वैक्सीन की उपलब्धता के बारे में पता लगा सकेंगे और अगली बार वैक्सीन उपलब्ध होने पर उन्हें इसका नोटिफिकेशन भेजा जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर