लाइव न्यूज़ :

टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 13.5 लाख करोड़ रुपये के पार पंहुचा

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:58 IST

Open in App

टाटा समूह की अग्रणी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण बुधवार को 13.5 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बाद दूसरी कंपनी है। बीएसई पर कारोबार की समाप्ति पर टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 13,53,667.85 करोड़ रुपये था। कंपनी ने 17 अगस्त को 13 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन स्तर को छुआ था। तब कंपनी का बाजार पूंजीकरण (एम-कैप) 13,14,051.01 करोड़ रुपये था। वही बुधवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 3,612.8 रुपये प्रति शेयर पर खुला और लगभग 2.35 प्रतिशत बढ़कर 52 सप्ताह के 3,697 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। बाद में कंपनी के शेयर पिछले कारोबारी दिवस की तुलना में 1.31 प्रतिशत बढ़कर 3,659.5 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गए। बुधवार को 30 कंपनी शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में भी यह सबसे ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसी तरह एनएसई पर कंपनी का शेयर 3,610 रुपये प्रति शेयर पर खुला और 52 सप्ताह के सबसे उच्चतम 3,697.75 रुपये प्रति शेयर के स्तर पहुंच गया। कारोबार की समाप्ति पर कंपनी के शेयर 1.43 प्रतिशत की बढ़त लेकर 3,665 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के बाद टीसीएस दूसरी सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनी है। मंगलवार को इन्फोसिस 100 अरब डालर के बाजार पूंजीकरण को छूने वाली चौथी भारतीय कंनी बनी। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक के बाद इन्फोसिस का चौथी नंबर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबारपुणे में 2,500 कर्मचारियों को टीसीएस ने नौकरी से निकाला?, आईटी कर्मचारियों के संगठन एनआईटीईएस ने महाराष्ट्र सीएम को लिखे पत्र में किया दावा

कारोबारक्या TCS अपने 30,000 कर्मचारियों को निकालेगी बाहर, छंटनी की खबरों के बीच IT दिग्गज ने क्या कहा?

कारोबारM-cap of Top 10 Firms: TCS समेत 10 बड़ी कंपनियों का मार्केट कैपिटल घटा, 2.99 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

कारोबारटाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज छंटनीः 12,261 कर्मचारियों की नौकरी पर आफत?, घटनाक्रम को लेकर चिंतित सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा