लाइव न्यूज़ :

चीन, अमेरिका से अभी भी कम है भारत में अमीरों पर टैक्स की दरें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 8, 2019 07:41 IST

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में धनाढ्यों पर आयकर अधिभार बढ़ाने का प्रस्ताव करते हुए कहा था कि कर चुकाने वाले राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं.

Open in App

देश में अमीरों पर आयकर बढ़ाने के बजट में किए गए नए प्रावधानों को उचित ठहराते हुए वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारत में व्यक्तिगत आयकर की उच्चतम दरें अब भी अमेरिका, चीन और दक्षिण अफ्रीका सहित कई अन्य देशों के मुकाबले कम हैं. राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे ने कहा कि चीन और दक्षिण अफ्रीका में व्यक्तिगत आयकर की उच्चतम दर 45-45 प्रतिशत और अमेरिका में 50.3 प्रतिशत है.गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने शुक्रवार को चालू वित्त वर्ष का बजट पेश करते हुए दो-पांच करोड़ रुपए की सालाना व्यक्तिगत आय पर कर अधिभार की दर 15 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत और 5 करोड़ रुपए से अधिक की आमदनी वालों पर अधिभार 37 प्रतिशत कर दिया.अधिभार में वृद्धि के बाद 2 से 5 करोड़ रुपये तक की व्यक्तिगत आय पर कर का कुल बोझ बढ़कर 35.88 से बढ़कर 39 प्रतिशत और 5 करोड़ रुपए से अधिक की आमदनी पर 35.88 से बढ़कर 42.7 प्रतिशत हो जाएगा. पांडे ने कहा कि अधिभार में वृद्धि से पहले भारत में अधिकतम कराघात 35.88 प्रतिशत था, जबकि ब्रिटेन में यह 45 प्रतिशत, जापान में 45.9, कनाडा में 54 और फ्रांस में 66 प्रतिशत है.ज्यादा कमा रहे लोगों को ज्यादा कर देना ही चाहिएउन्होंने कहा, ''भारत में हम हमारी अधिकतम दर 35 प्रतिशत थी, इसलिए समानता और भुगतान क्षमता की दृष्टि से क्या 10 लाख रुपए और 10 करोड़ रुपए की आमदनी वालों को बराबर दर से कर चुकाना चाहिए?'' पांडे ने कहा, ''निश्चित रूप से 11 से 14 लाख रुपए के बीच की आमदनी वाले लोगों के पास कुछ तो बचत करने का मौका होना चाहिए. इसलिए जो लोग ज्यादा कमा रहे हैं, उन्हें ज्यादा कर देना ही चाहिए.''वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में धनाढ्यों पर आयकर अधिभार बढ़ाने का प्रस्ताव करते हुए कहा था कि कर चुकाने वाले राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा था कि लोगों की आमदनी का स्तर बढ़ रहा है, ऐसे में उच्चतम आय के दायरे में आने वाले लोगों को राष्ट्र के विकास में अधिक योगदान करने की जरूरत है.

टॅग्स :बजटअमेरिकाचीनकर बजटसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स