लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा के कोरापुट कॉफी का विपणन करेगी टाटा

By भाषा | Updated: August 9, 2021 22:56 IST

Open in App

भुवनेश्वर, नौ अगस्त मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि टाटा कॉफी ने ओडिशा के आदिवासी बहुल कोरापुट जिले में उत्पादित कॉफी बीन्स (फलियों) का देश और विदेश में विपणन करने का फैसला किया है।

ट्राइबल डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव कॉरपोरेशन ऑफ ओडिशा लिमिटेड (टीडीसीसीओएल) के प्रयास की सराहना करते हुए, पटनायक ने कहा कि टाटा कॉफी कोरापुट से उत्पाद खरीदेगी और इसकी गुणवत्ता या स्वाद के साथ छेड़छाड़ किए बिना इसकी विशिष्टता बनाए रखते हुए इसका विपणन करेगी।

उन्होंने कहा कि इस कदम से जिले के कॉफी किसानों में समृद्धि आएगी।

टीडीसीसीओएल के प्रबंध निदेशक मानसी निंबाल ने कहा, ‘‘हमने टाटा कॉफी को कोरापुट की उपज के नमूने भेजे थे। इसने प्रयोगशाला परीक्षण किए और बीन्स को उच्च गुणवत्ता का पाया, जिसके बाद उन्होंने कोरापुट कॉफी के विपणन का निर्णय लिया। यह जिले के अधिक किसानों को कॉफी की खेती के लिए प्रेरित करेगा।’’

कलेक्टर अब्दाल एम अख्तर ने कहा, ‘‘टाटा कॉफी जैसी कंपनी के साथ सहयोग से जिले की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। कोरापुट में जलवायु परिस्थितियां कॉफी की खेती के लिए अनुकूल हैं, इसलिए इस साल कम से कम 80 हेक्टेयर में अधिक क्षेत्रों में वृक्षारोपण किया जाएगा।’’

एक विभागीय सर्वेक्षण में पाया गया है कि जिले में कम से कम 1.45 लाख हेक्टेयर कॉफी की खेती के लिए उपयुक्त है, लेकिन मौजूदा समय में केवल 1,467 हेक्टेयर में ही वृक्षारोपण किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब