लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील अगले तीन साल में झारखंड में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

By भाषा | Updated: August 28, 2021 19:28 IST

Open in App

घरेलू इस्पात कंपनी टाटा स्टील ने अगले तीन साल के दौरान क्षमता विस्तार के लिए झारखंड में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा झारखंड औद्योगिक एवं निवेश संवर्द्धन नीति (जेआईआईपीपी) के शुभारंभ के मौके पर कंपनी ने यह प्रतिबद्धता जताई। झारखंड सरकार का लक्ष्य दो दिन के निवेशक सम्मेलन के जरिये राज्य में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश लाने और पांच लाख रोजगार के अवसरों के सृजन का है। यह सम्मेलन शनिवार को संपन्न हुआ। टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सेवाएं) चाणक्य चौधरी ने कहा, ‘‘टाटा स्टील की योजना राज्य में अगले तीन साल में 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की है।’’ चौधरी ने कहा कि टाटा स्टील झारखंड में 114 साल से है। यह इस्पात कंपनी का घर है। सोरेने कहा, ‘‘आप झारखंड परिवार का हिस्सा हैं। हम चाहते हैं कि हमारा परिवार और आगे बढ़े।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक नीति का अद्यतन किया जा रहा है। यह राज्य के लिए गौरव की बात है कि टाटा स्टील ने झारखंड में निवेश की इच्छा जताई है। टाटा स्टील एशिया की निजी क्षेत्र की पहली एकीकृत कंपनी है। यह खनन से लेकर विनिर्माण तथा तैयार उत्पादों के विपणन का काम करती है। यह टाटा समूह की प्रमुख कंपनी है। टाटा स्टील दुनिया की शीर्ष 10 इस्पात कंपनियों में आती है। कंपनी की कच्चे इस्पात की सालाना क्षमता 3.4 करोड़ टन की है। कंपनी का राजस्व 1,84,191.47 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

कारोबारJharkhand Budget 2026: 1,58,560 करोड़ रुपए का 'अबुआ दिशोम बजट'?, महिला किसान खुशहाली योजना और बनेंगे 5 झारखण्ड बालिका आवासीय विद्यालय, देखिए मुख्य बातें

क्राइम अलर्टझारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

क्राइम अलर्ट‘डायन’ होने का आरोप लगाकर 12 लोगों ने 32 वर्षीय महिला और 2 माह के नवजात शिशु को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, जान बचाकर भागने में सफल गंभीर रूप से झुलसा पति

भारतनिकाय चुनाव के बाद झारखंड में 'खेला'?, झामुमो-भाजपा में समझौता, हेमंत सरकार से आउट कांग्रेस-राजद?, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने किया दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा