लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील को पहली तिमाही में 9,768 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: August 12, 2021 23:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त टाटा स्टील ने बृहस्पतिवार को कहा कि 30 जून, 2021 को समाप्त तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 9,768.34 करोड़ रुपये रहा।

टाटा स्टील ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एक साल पहले 2020-21 की समान अवधि में उसे 4,648.13 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 53,534.04 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 25,662.43 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का खर्च पहले 29,116.37 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 41,397.23 करोड़ रुपये हो गया। भारत की टाटा स्टील दुनिया की अग्रणी इस्पात उत्पादक कंपनियों में से एक है।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशाल टीवी नरेंद्रन ने कहा कि पिछली तिमाही में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण भारतीय बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ था। इसके कारण कंपनी के इस्पात उत्पादन के साथ-साथ आपूर्ति पर भी असर पड़ा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम मजबूत ग्राहक संबंध, बेहतर वितरण नेटवर्क और स्टील और सामग्री में नए उत्पादों को विकसित करके चुने हुए क्षेत्रों में बाजार नेतृत्व प्राप्त करने के साथ उसे बनाए रखने के अपने उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखे हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर