लाइव न्यूज़ :

टाटा स्टील ने हरियाणा में लोहे के कबाड़ से इस्पात उतपादन संयंत्र चालू किया

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:23 IST

Open in App

टाटा स्टील ने बुधवार को कहा कि हरियाणा के रोहतक में उसका पहला इस्पात पुनर्चक्रण संयंत्र चालू हो गया। टाटा स्टील ने एक बयान में कहा कि पांच लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाले संयंत्र को आरती ग्रीन टेक लिमिटेड के सहयोग से बनाओ-रखो-चलाओ (बीओओ) आधार पर स्थापित किया गया है। कंपनी ने संयंत्र के संबंध में वित्तीय ब्यौरे का खुलासा नहीं किया। बयान में कहा गया, ‘‘यह भारत में पहला ऐसा संयंत्र है, जो आधुनिक और मशीनीकृत उपकरणों जैसे श्रेडर, बेलर, मटेरियल हैंडलर आदि से युक्त है।’’ टाटा स्टील में इस्पात पुनर्चक्रण व्यवसाय के प्रमुख योगेश बेदी ने कहा कि इस्पात को कई बार पुनर्चक्रित किया जा सकता है और यह अपने गुणों को नहीं खोता है। इसलिए इस्पात कबाड़ एक मूल्यवान संसाधन है और इस्पात बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कच्चा माल है। टाटा स्टील समूह दुनिया की शीर्ष इस्पात कंपनियों में से एक है। उसका सालाना कच्चा इस्पात क्षमता 3.40 करोड़ टन है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स