लाइव न्यूज़ :

कैंपबेल विल्सन को टाटा संस ने नियुक्त किया एयर इंडिया का नया सीईओ, जानें कौन हैं नए मैनेजिंग डायरेक्टर

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 12, 2022 15:50 IST

कैंपबेल विल्सन ने स्कूट के संस्थापक सीईओ के रूप में 2011 में सिंगापुर लौटने से पहले कनाडा, हांगकांग और जापान में एसआईए के लिए काम किया, जहां विल्सन ने साल 2016 तक अपनी सेवाएं दीं। इसके बाद विल्सन ने एसआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने मूल्य निर्धारण, वितरण, ई-कॉमर्स, मर्चेंडाइजिंग, ब्रांड और मार्केटिंग, वैश्विक बिक्री और एयरलाइन के विदेशी कार्यालयों का निरीक्षण किया।

Open in App
ठळक मुद्देकैंपबेल विल्सन ने साल 1996 में न्यूजीलैंड में एसआईए के साथ एक प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में शुरुआत की थी। एसआईए टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन विस्तारा में एक भागीदार है।

मुंबई: कैंपबेल विल्सन को बतौर एयर इंडिया के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। गुरुवार को टाटा संस की ओर से यह घोषणा की गई। 50 वर्षीय विल्सन के पास पूर्ण सेवा और कम लागत वाली एयरलाइनों दोनों में विमानन उद्योग की 26 वर्षों की विशेषज्ञता है। उन्होंने सिंगापुर एयरलाइंस समूह के लिए जापान, कनाडा और हांगकांग जैसे देशों में 15 से अधिक वर्षों तक काम किया है। 

कैंपबेल विल्सन ने साल 1996 में न्यूजीलैंड में एसआईए के साथ एक प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में शुरुआत की थी। विशेष रूप से एसआईए टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन विस्तारा में एक भागीदार है। इसके बाद उन्होंने स्कूट के संस्थापक सीईओ के रूप में 2011 में सिंगापुर लौटने से पहले कनाडा, हांगकांग और जापान में एसआईए के लिए काम किया, जहां विल्सन ने साल 2016 तक अपनी सेवाएं दीं। 

इसके बाद कैंपबेल विल्सन ने एसआईए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (बिक्री और विपणन) के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने मूल्य निर्धारण, वितरण, ई-कॉमर्स, मर्चेंडाइजिंग, ब्रांड और मार्केटिंग, वैश्विक बिक्री और एयरलाइन के विदेशी कार्यालयों का निरीक्षण किया। यहां काम करने के बाद विल्सन ने एक बार फिर स्कूट में साल 2020 में सीईओ का पद संभाला। विल्सन ने न्यूजीलैंड में कैंटरबरी विश्वविद्यालय से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर ऑफ कॉमर्स (प्रथम श्रेणी का सम्मान) प्राप्त किया है।

बता दें कि टर्किश एयरलाइंस के बॉस इल्कर आयसी को पहले टाटा द्वारा एयर इंडिया का सीईओ नियुक्त किया गया था, लेकिन उन्होंने 1 मार्च को इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। वहीं, कैंपबेल विल्सन की नियुक्ति को लेकर एयर इंडिया के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा, "कैंपबेल का एयर इंडिया में स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वह एक उद्योग के दिग्गज हैं जिन्होंने कई कार्यों में प्रमुख वैश्विक बाजारों में काम किया है। इसके अलावा एयर इंडिया को एशिया में एयरलाइन ब्रांड बनाने के अपने अतिरिक्त अनुभव से लाभ होगा। मैं विश्व स्तरीय एयरलाइन बनाने में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

वहीं, कैंपबेल विल्सन ने कहा, "प्रतिष्ठित एयर इंडिया का नेतृत्व करने और अत्यधिक सम्मानित टाटा समूह का हिस्सा बनने के लिए चुना जाना एक सम्मान की बात है। एयर इंडिया दुनिया की सर्वश्रेष्ठ एयरलाइनों में से एक बनने के लिए एक रोमांचक यात्रा के शिखर पर है, जो एक विशिष्ट ग्राहक अनुभव के साथ विश्व स्तरीय उत्पादों और सेवाओं की पेशकश करती है जो भारतीय गर्मजोशी और आतिथ्य को दर्शाती है। मैं उस महत्वाकांक्षा को साकार करने के मिशन में एयर इंडिया और टाटा के सहयोगियों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।"

टॅग्स :एयर इंडियाटाटा संस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा