लाइव न्यूज़ :

टाटा प्रोजेक्ट्स को चेन्नई मेट्रो से 2,000 करोड़ रुपये का आर्डर मिला

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:07 IST

Open in App

मुंबई, 19 मई टाटा प्रोजेक्ट्स को चेन्नई मेट्रो रेल से 1,999 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले चार स्टेशनों के साथ नौ किलोमीटर भूमिगत रेल खंड बनाने का ऑर्डर मिला है।

कंपनी ने बुधवार को ऑर्डर मूल्य का खुलासा किए बिना कहा कि यह परियोजना चेन्नई मेट्रो के चरण दो एवं कॉरिडोर तीन का हिस्सा है और वेणुगोपाल नगर और केली स्टेशन के बीच आती है।

कंपनी के एक सूत्र ने कहा कि यह परियोजना 1,999 करोड़ रुपये की है।

इस काम में वेणुगोपाल नगर से केली स्टेशन तक कुल 18 किलोमीटर के बुनियादी ढांचे का काम शामिल है जिसमें नौ किलोमीटर की जुड़वां भूमिगत सुरंगों का निर्माण कार्य भी शामिल है।

इस कार्य को चार सालों में पूरा किया जाना है।

टाटा प्रोजेक्ट्स के उपाध्यक्ष और मेट्रो और टनल बिजनेस यूनिट के प्रमुख रमन कपिल ने कहा कि उन्हें चेन्नई मेट्रो अधिकारियों से स्वीकृति पत्र मिला है।

टाटा प्रोजेक्ट मुंबई और पुणे में भूमिगत मेट्रो परियोजनाओं को भी क्रियान्वित कर रहा है और लखनऊ मेट्रो के भूमिगत खंड को पूरा कर लिया है।

टाटा प्रोजेक्ट्स अपने चार रणनीतिक व्यापार समूहों - इंडस्ट्रीयल सिस्टम्स, कोर इंफ्रा, अर्बन इन्फ्रा और सर्विस यूनिट के माध्यम से परिचालन करता है।

कंपनी बिजली उत्पादन कंपनियों, बिजली पारेषण और वितरण प्रणाली, पूरी तरह से एकीकृत रेल और मेट्रो सिस्टम, वाणिज्यिक भवनों और हवाई अड्डों और रासायनिक संयंत्रों को पूरी तरह तैयार करने जैसी परियोजनाओं पर काम करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर