लाइव न्यूज़ :

टाटा पावर ने केरल में हासिल की 110 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना

By भाषा | Updated: January 7, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जनवरी टाटा पावर को केरल राज्य बिजली बोर्ड लि. (केएसईबीएल) से राज्य में 110 मेगावाट क्षमता की सौर बिजली परियोजना विकास का ठेका मिला है।

टाटा पावर ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि कंपनी को केएसईबीएल से बुधवार को परियोजना के लिये आबंटन पत्र मिला। कंपनी ने परियोजना के संदर्भ में वित्तीय ब्योरा का खुलासा नहीं किया है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘...कंपनी ने केएसईबीएल द्वारा सितंबर 2020 में मंगायी गई बोली में यह क्षमता (110 मेगावाट) हासिल की।’’ इस परियोजना से उत्पादित बिजली पीपीए (बिजली खरीद समझौता) के तहत केएसईबीएल को दी जाएगी। यह पीपीए वाणिज्यिक परिचालन की तिथि से 25 साल के वैध होगा।

पीपीए होने के बाद से परियोजना को 18 महीने के भीतर चालू किया जाएगा। इस संयंत्र से सालाना 27.4 करोड़ यूनिट बिजली पैदा होने की उम्मीद है।

इस परियोजना के साथ टाटा पावर की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता बढ़कर 4,032 मेगावाट हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर