लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स का सफारी गोल्ड संस्करण पेश, कीमत 21.89 लाख रुपये

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने प्रमुख मॉडल सफारी का एक विशेष संस्करण पेश किया है, जिसकी कीमत (एक्स शोरूम) 21.89 लाख रुपये है।

सफारी गोल्ड संस्करण दो रंग संयोजनों - द व्हाइट गोल्ड और द ब्लैक गोल्ड, में पेश किया गया है। इस मॉडल को वीवो आईपीएल 2021 के आगामी दूसरे चरण में प्रदर्शित किया जाएगा।

टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि लेदर सीट, वायरलेस चार्जर, एयर प्यूरीफायर, और वाईफाई पर एंड्रॉइड ऑटो एवं एप्पल कारप्ले जैसी प्रीमियम सुविधाओं के साथ इसके इंटीरियर को और भी बेहतर बनाया गया है।

टाटा मोटर्स के विपणन प्रमुख (यात्री एवं इलेक्ट्रिक वाहन कारोबार इकाई) विवेक श्रीवत्स ने कहा, ‘‘सफारी को हमारे ग्राहकों से बहुत प्यार मिला है और इस प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए हमें सफारी गोल्ड संस्करण की पेशकश करने की खुशी है।’’

उन्होंने बताया कि नई सफारी की पेशकश के पांच महीनों से कम समय में इसकी 10,000 इकाई की बिक्री हो चुकी है और ये अपने खंड में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान