लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स ने टाटा 407 का सीएनजी संस्करण पेश किया, कीमत 12.07 लाख रुपये

By भाषा | Updated: September 13, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 सितंबर टाटा मोटर्स ने सोमवार को कहा कि उसने अपने हल्के वाणिज्यिक वाहन टाटा 407 का सीएनजी संस्करण पेश किया है जिसकी (एक्स शोरूम, पुणे) कीमत 12.07 लाख रुपये है।

टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि सीएनजी का इस्तेमाल करते हुए यह वाहन टाटा 407 के डीजल संस्करण के मुकाबले 35 प्रतिशत ज्यादा मुनाफा देता है।

कंपनी के उपाध्यक्ष (प्रोडक्ट लाइन 1 और हल्के वाणिज्यिक वाहन) रुद्ररूप मैत्रा ने कहा, "डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि के चलते सीएनजी वाहनों में लाभ बढ़ने की संभावना में उल्लेखनीय वृद्धि होने की क्षमता है और हमें विश्वास है कि 407 सीएनजी, टाटा मोटर्स द्वारा पेश की गयी सबसे विस्तृत सीएनजी रेंज का विस्तार करने के अलावा, हमारे ग्राहकों लिए काफी मूल्य प्रदान करेगा।"

उन्होंने कहा कि टाटा 407 देश में सबसे बेहतर वाणिज्यिक वाहन रहा है, इसके साथ पिछले 35 साल की विरासत है। यह वाहन ग्राहक के पसंदीदा वाहनों में से एक है। इसके अब तक 12 लाख वाहन बेचे जा चुके हैं। यह इस श्रेणी में सबसे ज्यादा है।

टाटा 407 सीएनजी संस्करण में 3.8 लीटर का सीएनजी इंजन है। इसके साथ ईंधन-कुशल एसजीआई प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही अन्य खूबियां भी इसमें शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार