लाइव न्यूज़ :

टाटा मोटर्स के बस ब्रांड 'स्टारबस' की बिक्री एक लाख इकाई के पार

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपने बस ब्रांड 'स्टारबस' की एक लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि स्टारबस की बसें कर्मचारियों और स्कूल परिवहन जैसे उपयोग समेत कई तरह के मंचों के लिए उपलब्ध है।

टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष (उत्पाद लाइन- बसें) रोहित श्रीवास्तव ने कहा, "टाटा स्टारबस की बस उद्योग में सबसे उपयोगी साबित हुई है। यह बसें कर्मचारियों के परिवहन में एक लक्जरी यात्रा अनुभव और स्कूल बस के रूप में सुरक्षित और विश्वसनीय यात्रा प्रदान करती है।"

उन्होंने कहा कि स्टारबस वाणिज्यिक वाहन उद्योग में सबसे मजबूत ब्रांडों में से एक बनने के साथ देश के परिवहन क्षेत्र का एक अहम अंग बन गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर