लाइव न्यूज़ :

अब भारत वापस आ सकेगा कालाधन, खातों की जानकारी देने के लिए राजी हुआ स्विट्जरलैंड

By स्वाति सिंह | Updated: August 3, 2018 14:25 IST

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए टैक्स अध‍िकारियों को आदेश दिया है कि वह दो भारतीयों की बैंक डिटेल्स भारत को सौपें।

Open in App

नई दिल्ली, 3 अगस्त: देश में काले धाने को लेकर चल रही राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप के बीच स्विस बैंकों में जमा राशि को लेकर एक नई सूचना सामने आई है। समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक स्विट्जरलैंड के सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला भारत के हक में सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए टैक्स अध‍िकारियों को आदेश दिया है कि वह दो भारतीयों की बैंक डिटेल्स भारत को सौपें। बताया जा रहा है कि इन दोनों पर भारत की एजेंसियों को टैक्स चोरी का शक था। इसके बाद ही उन्होंने इन दोनों के ख‍िलाफ कोर्ट में याचिका डाली थी। 

वहीं दूसरी ओर दोनों आरोपियों ने कोर्ट में यह याचिका दायर कर अपनी जानकारी ना देने की मांग की थी। उन्होंने अपनी याचिका दायर करते हुए यह दलील दी थी कि भारत चोरी हुए बैंक डेटा के बल पर टैक्स चोरी के जांच की मांग कर रहा है।खबरों कि मानें तो भारत के लिए यह केस जीतना बहुत मुश्किल था। क्योंकि इससे पहले जब भी इस तरह का कोई भी मामला सामने आया है तो कोर्ट ने जानकारी देने से मना कर दिया है।लेकिन इस बार कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि भारत ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि उसे डेटा कानूनी तौर पर मिला है या फिर किसी दूसरे देश से मिला है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा बाकी जितने भी देश हैं जो चोरी के डेटा को लेकर कानून की मदद मांग रहे हैं उन्हें मदद मिलनी चाहिए। 

बता दें कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट सामने आई थी जिसमे कहा गया था कि भारतीयों का स्विस बैंकों में जमा धन 2017 में 50 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 7,000 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। उसके बाद वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने राज्यसभा में कहा था कि स्विस बैंक के मुताबिक भारतीयों के लोन और डिपॉजिट में पिछले साल 2017 की तुलना में 34.5 प्रतिशत की कमी आई है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित