लाइव न्यूज़ :

स्विस बैंक खाताधारकों पर बढ़ा शिकंजा, 50 भारतीयों को दिया जायेगा नोटिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 17, 2019 10:40 IST

स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने इन भारतीय खाताधारकों को नोटिस जारी कर उनकी सूचना भारत सरकार को देने से पहले उनको अपील का अंतिम मौका दिया है. नोटिस में संबंधित ग्राहक या उसके प्रतिनिधि को आवश्यक दस्तावेजी सबूतों के साथ 30 दिनों के भीतर अपील करने के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देस्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने इन भारतीय खाताधारकों को नोटिस जारी कर उनकी सूचना भारत सरकार को देने से पहले उनको अपील का अंतिम मौका दिया है. स्विट्जरलैंड सरकार ने सिर्फ 21 मई को 11 भारतीयों को नोटिस जारी किए हैं.

स्विट्जरलैंड के बैंकों में अघोषित खाते रखने वाले भारतीयों के खिलाफ दोनों देशों की सरकारों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. स्विट्जरलैंड के अधिकारी इस सिलसिले में करीब 50 भारतीयों के बैंक खातों की सूचनाएं भारतीय अधिकारियों को सौंपने की प्रक्रिया में लगे हैं.

स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने इन भारतीय खाताधारकों को नोटिस जारी कर उनकी सूचना भारत सरकार को देने से पहले उनको अपील का अंतिम मौका दिया है. नोटिस में संबंधित ग्राहक या उसके प्रतिनिधि को आवश्यक दस्तावेजी सबूतों के साथ 30 दिनों के भीतर अपील करने के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है. ये नोटिस मार्च से अब तक जारी किए गए हैं.

जिनको नोटिस जारी किए गए हैं उनमें से ज्यादातर जमीन-जायदाद, वित्तीय सेवा, प्रौद्योगिकी, दूरसंचार, पेंट, घरेलू साज-सज्जा, कपड़ा, इंजीनियरिंग सामान, रत्न और आभूषण के कारोबार से जुड़े कारोबारी और कंपनियां शामिल हैं. इनमें से कुछ डमी कंपनियां भी हो सकती हैं. दोनों देशों के बीच इस प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी दी है.

स्विट्जरलैंड सरकार अपने देश की कर चोरों के पनाहगाह की छवि बदलने की कवायद में विभिन्न देशों के साथ संदिग्ध लोगों की बैंकिंग सूचनाओं को साझा करने की प्रक्रिया तेज की है. पिछले कुछ सप्ताह के दौरान भारत के साथ सूचनाएं साझा करने की प्रक्रिया में तेजी आई है. खाताधारकों की सूचनाओं को साझा करने के लिए उसने भारत समेत अन्य देशों के साथ समझौता किया है.

पूरा नाम नहीं सिर्फ शुरुआती अक्षर बताए 

स्विट्जरलैंड सरकार ने सार्वजनिक की गई जानकारियों में बैंक खाताधारकों का पूरा नाम न बताकर सिर्फ उनके नाम के शुरुआती अक्षर बताए हैं. इसके अलावा उनकी राष्ट्रीयता और जन्म तिथि का जिक्र किया गया है. स्विट्जरलैंड सरकार ने सिर्फ 21 मई को 11 भारतीयों को नोटिस जारी किए हैं. जिन दो भारतीयों का पूरा नाम बताया गया है, उनमें मई 1949 में पैदा हुए कृष्ण भगवान रामचंद और सितंबर 1972 में पैदा हुए कल्पेश हर्षद किनारीवाला शामिल हैं.

हालांकि, इनके बारे में अन्य जानकारियों का खुलासा नहीं किया गया है. अन्य नामों में जिनके शुरुआती अक्षर बताए गए हैं, उनमें 24 नवंबर 1944 को पैदा हुए एएसबीके, 9 जुलाई 1944 को पैदा हुए एबीकेआई, 2 नवंबर 1983 को पैदा हुई पीएएस आदि शामिल हैं.

टॅग्स :इकॉनोमीइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित