लाइव न्यूज़ :

गुजरात नौवहन संग्रहालय परिसर में वाणिज्यिक नौवहन की अलग दीर्घा बनाए जाने का सुझाव

By भाषा | Updated: June 27, 2021 17:52 IST

Open in App

मुंबई, 27 जून देश के दो पोत परिवहन निकायों मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया (एमयूआई) और मैरीटाइम एसोसियेशन ऑफ शिपओनर्स, शिपमैनेजर्स एंड एजेंट्स(एमएएसएसए) ने बंदरगाह और पोत परिवहन मंत्रालय से गुजरात के लोथल में बनने वाले राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) में मर्चेंट नेवी के लिए एक खास प्रदर्शनी पैवेलियन का निर्माण करने की मांग की है।

दोनों निकायों ने कहा कि इस कदम से नौपरिवहन से जुड़े पेशे के महत्व को लेकर जागरुकता बढ़ाने और देश में समुद्री क्षेत्र की वृद्धि को तेज करने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री मनसुख मंडाविया ने अंतरराष्ट्रीय नाविक दिवस के मौके पर 25 जून को महिला नाविकों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर एक भाषण दिया था जिसके बाद मर्जेंट नेवी के लिए खास पैविलियन की मांग उठी।

एमएएसएसए के अध्यक्ष महेंद्र भसीन ने कहा, "एसोसियेशन इस नेक उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए भारत के नौपरिवहन इतिहास को लेकर अगर एनएमएचसी में एक खास पैलेवियन का निर्माण किया गया तो यह सरकार द्वारा भारत के समुद्री विकास को बढ़ावा देने की खातिर देश की युवा आबादी को आकर्षित करने के लिए सही दिशा में उठाया गया कदम होगा।"

एमयूआई के महासचिव अमर सिंह ठाकुर ने कहा, "भारत वैश्विक पोत परिवहन उद्योग में उच्च कौशल से लैस कार्यबल का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता है और इस वजह से मैं भारतीय नौपरिवहन समुदाय के महत्व को दिखाने के लिए सरकार से एनएमएचसी परिसर में एक खास प्रदर्शनी पैवेलियन का निर्माण करने की अपील करता हूं।"

लोथल में करीब 2,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से 400 एकड़ भूमि में इस परिसर का निर्माण किया जाएगा। लोथल अहमदाबाद से 80 किलोमीटर दूर है।

एनएमएचसी परियोजना का पहला चरण 2023 तक लोगों के लिए खुलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?