लाइव न्यूज़ :

सहारा के सुब्रत रॉय कोविड-19 वायरस से संक्रमित

By भाषा | Updated: April 9, 2021 16:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल सहारा समूह के अध्यक्ष सुब्रत रॉय सहारा कोविड-19 वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

एक विज्ञप्ति के अनुसार कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के बीच रॉय ने सभी से सुरक्षित रहने और अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखने की अपील की है।

विज्ञप्ति के बताया गया कि रॉय, जो सहारा इंडिया परिवार के प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष हैं, कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में रोज के मामलों का बढ़ना जारी है।

देश में कुल 1,31,968 नये मामले दर्ज किए गए जो अब तक एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक 56,286 नये मामले सामने आए। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 10,652 जबकि उत्तर प्रदेश में 8,474 नये मामले सामने आए।

भारत में 9,79,608 लोग अब भी कोरोना से संक्रमित हैं और यह देश में संक्रमण के कुल मामलों का 7.50 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल संक्रमित मरीजों में 69,289 मरीज बढ़े हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर