लाइव न्यूज़ :

पीएम स्वनिधि योजना के तहत आने वाले रेहड़ी पटरी विक्रेताओं को मिलेगा पीआईडीएफ योजना का लाभ

By भाषा | Updated: August 26, 2021 23:10 IST

Open in App

रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को पांइट आफ सेल (पीओएस) जैसी ढांचागत सुविधाओं को प्रोत्साहन देने के वास्ते पहली और दूसरी श्रेणी के केन्द्रों के प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आने वाले रेहड़ी- पटरी विक्रेताओं को पीआईडीएफ योजना का लाभ देने की पहल की। भुगतान बुनियादी सुविधा विकास कोष (पीआईडीएफ) योजना को तीसरी से लेकर छठी श्रेणी के केन्द्रों में डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के लिये हर साल 30 लाख नये पीओएस बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया। यह कोष 345 करोड़ रुपये का है। योजना इस साल जनवरी में शुरू हो गई। योजना का लाभ अब पहली और दूसरी श्रेणी के चुनींदा केन्द्रों पर रेहड़ी- पटरी लगाने वाले विक्रेताओं के लिये उपलब्ध कराने की पहल की गई है। पीएम रहेड़ी-पटरी विक्रेता आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना को कोरोना वायरस महामारी के कारण अपनी जीविका गंवा चुके रेहड़ी पटरी लगाने वाले छोटे कारोबारियों की मदद के लिये शुरू किया गया। इसके तहत इन कामगारों को बिना किसी गारंटी के 10 हजार रुपये तक का कर्ज उपलब्ध कराया जाता है। देशभर में ऐसे 50 लाख के करीब विक्रेताओं को इसका लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत पहली और दूसरी श्रेणी के केन्द्रों में पहचान प्राप्त रेहड़ी पटरी विक्रेताओं को पीआईडीएफ योजना का लाभार्थी बनाया जायेगा। हालांकि, अब तक योजना के तहत तीसरी से लेकर छठी श्रेणी के केन्द्रों के छोटे विक्रेताओं को योजना का लाभ मिलता रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक ने 5 साल बाद घटाया रेपो रेट, EMI पर मिलेगी राहत

कारोबारवित्त वर्ष 24 में भारत ने पैदा कीं 4.7 करोड़ नौकरियां, पिछले वर्ष की तुलना में दोगुना हुआ रोजगार वृद्धि दर: RBI डेटा

कारोबाररिजर्व बैंक ने एक्सिस बैंक पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

कारोबारस्वर्ण बांड के लिये मूल्य 4,732 रुपये प्रति ग्राम तय, आवेदन के लिये सोमवार से खुलेगा

कारोबाररिजर्व बैंक ने लघु वित्त बैंकों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की, नेपाल के लिए धन प्रेषण की सीमा बढ़ी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?