लाइव न्यूज़ :

कोविड की दूसरी लहर के बीच ऑक्सीजन नाम वाली कंपनियों के शेयर मूल्य आसमान पर

By भाषा | Updated: April 19, 2021 20:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल अक्सर यह कहा जाता है कि शेयर बाजार निवेशकों की धारणा पर काम करता है। बाजार को निवेशक धारणा से ही आक्सजीन मिलती है। लेकिन मौजूदा कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौर में जब बाजार नीचे गिर रहा है आक्सीजन नाम वाली कंपनियों के शेयर आकर्षण का केन्द्र बने हुये हैं। हालांकि, इन कंपनियों का जीवनरक्षक गैस के कारोबार से कोई लेना-देना नहीं है।

बीएसई में सोमवार को बांबे ऑक्सीजन इन्वेस्टमेंट्स लि. का शेयर ऊपरी सर्किट सीमा 24,574.85 रुपये पर पहुंच गया। यह शेयर निगरानी में है। ऐसे में इसमें अधिकतम लाभ की सीमा पांच प्रतिशत है। कुछ यही ‘गैस’ और ऑक्सीजन नाम वाली अन्य कंपनियों के शेयरों में हुआ। इन सभी कंपनियों की किसी संभावित गड़बड़ी के लिए जांच चल रही है।

बांबे ऑक्सीजन के शेयर में पिछले कुछ दिन में जबर्दस्त उछाल आया है। कंपनी के शेयर का मूल्य मार्च अंत के 10,000 रुपये से दोगुना से अधिक हो गया है।

हालांकि, कंपनी की वेबसाइट पर स्पष्ट किया गया है कि उसकी स्थापना तीन अक्टूबर, 1960 को बांबे ऑक्सीजन कॉरपोरेशन लि.के रूप में हुई थी। लेकिन तीन अक्टूबर, 2018 से उसने अपना नाम बदलकर बांबे इन्वेस्टमेंट्स लि. कर लिया था। कंपनी ने कहा है कि उसका मुख्य कारोबार औद्योगिक गैस के विनिर्माण और आपूर्ति का था, जो उसने एक अगस्त, 2019 से बंद कर दिया है।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि कंपनी की वेबसाइट में विरोधाभास है। कंपनी अब ऑक्सीजन का कारोबार नहीं करतर। लेकिन उत्पाद खंड में ऑक्सीजन और अन्य औद्योगिक गैसों का उल्लेख है। हालांकि, मुंबई की कंपनी को बीएसई में गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के रूप में दर्शाया गया है। 31 दिसंबर, 2020 को समाप्त वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय 33.79 करोड़ रुपये और मुनाफा 31.69 करोड़ रुपये था।

कंपनी का बाजार पूंजीकरण अभी 368 करोड़ रुपये का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर