लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 99 अंक नीचे

By IANS | Updated: December 27, 2017 19:56 IST

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में भारती एयरटेल (1.62 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.53 फीसदी), लार्सन एंड टूब्रो (0.87 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.85 फीसदी) और बजाज-ऑटो (0.82 फीसदी) प्रमुख रहे।

Open in App

देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 98.80 अंकों की गिरावट के साथ 33,911.81 पर और निफ्टी 40.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,490.75 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 76.71 अंकों की तेजी के साथ 34,087.32 पर खुला और 98.80 अंकों या 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 33,911.81 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,137.97 के ऊपरी और 33,839.51 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयरों में तेजी रही। सन फार्मा (6.89 फीसदी), डॉ. रेड्डी (1.71 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.77 फीसदी), विप्रो (0.69 फीसदी) और हिन्दुस्तान यूनीलीवर (0.48 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में भारती एयरटेल (1.62 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (1.53 फीसदी), लार्सन एंड टूब्रो (0.87 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (0.85 फीसदी) और बजाज-ऑटो (0.82 फीसदी) प्रमुख रहे।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 33.30 अंकों की गिरावट के साथ 17,673.64 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 63.52 अंकों की गिरावट के साथ 19,048.28 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 0.45 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 10,531.05 पर खुला और 40.75 अंकों या 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 10,490.75 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,552.40 के ऊपरी और 10,469.25 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से एक सेक्टर, स्वास्थ्य सेवा (1.84 फीसदी) में तेजी रही। 

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - तेल और गैस (0.81 फीसदी), ऊर्जा (0.73 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.72 फीसदी), रियल्टी (0.63 फीसदी) और बैंकिंग (0.62 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 1,204 शेयरों में तेजी और 1,554 में गिरावट रही, जबकि 190 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

टॅग्स :बिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीबिज़नेससेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा