लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में निफ्टी, सेंसेक्स ने दिए पॉजिटिव संकेत, जानें आज बाजार चढ़ेगा या गिरेगा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 22, 2025 10:37 IST

Stock Market Today:  मजबूत वैश्विक संकेतों को देखते हुए बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी 50 की शुरुआत सकारात्मक रही।

Open in App

Stock Market Today:  वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार को सकारात्मक रुख के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई सेंसेक्स 366.49 अंक या 0.48 प्रतिशत चढ़कर 76,204.85 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 80.60 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,105.25 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, सन फार्मास्युटिकल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, टाइटन, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस के शेयर फायदे में रहे।

जोमैटो, टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा स्टील और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत चढ़कर 79.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,920.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :शेयर बाजारभारतनिफ्टीसेंसेक्सSensex
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित