लाइव न्यूज़ :

Stock Market Today: घरेलू शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 85640.64 अंक चढ़ा, निफ्टी में 40.7 अंक की बढ़त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 24, 2025 10:42 IST

Stock Market Today: पॉजिटिव ग्लोबल ट्रेंड्स के बीच स्टॉक मार्केट में शुरुआती तेज़ी देखी गई, BSE सेंसेक्स 115.8 अंक बढ़ा और NSE निफ्टी में 40.7 अंकों की बढ़ोतरी हुई।

Open in App

Stock Market Today:  वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 115.8 अंक चढ़कर 85,640.64 अंक पर और एनएसई निफ्टी 40.7 अंक की बढ़त के साथ 26,217.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, अदाणी पोर्ट्स और इटर्नल फायदे में रहे। वहीं टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और सन फार्मा के शेयर में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग सकारात्मक दायरे में रहे। अमेरिकी बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। मंगलवार को एसएंडपी 500 में 0.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो इस महीने की शुरुआत में बने अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को पार कर गई। यह अंत में 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.2 प्रतिशत और नैस्डैक कम्पोजिट 0.5 प्रतिशत चढ़कर बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,794.80 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,812.37 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?