लाइव न्यूज़ :

शेयर मार्केट: चीन में फैले coronavirus की वजह से बाजार में सुस्ती, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा गिरा, निफ्टी 12,200 अंक के नीचे

By भाषा | Updated: January 21, 2020 17:11 IST

Open in App
ठळक मुद्देशंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल के बाजारों में भारी गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में भी शरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया।

चीन में खतरनाक विषाणु को लेकर उपजी चिंताओं के चलते एशियाई बाजारों में सुस्ती के बीच वाहन, बैंकिंग, धातु और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स मंगलवार को 205 अंक गिर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद 205.10 अंक यानी 0.49 प्रतिशत घटकर 41,323.81 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 54.70 अंक यानी 0.45 प्रतिशत गिरकर 12,169.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील में सबसे ज्यादा 3.01 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एशियन पेंट्स, पावरग्रिड, आईटीसी और एक्सिस बैंक के शेयर भी नीचे रहे। दूसरी तरफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी, कोटक बैंक, ओएनजीसी और टीसीएस के शेयर लाभ में रहे।

कारोबारियों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों से नकरात्मक रुख और कंपनियों के तिमाही नतीजे कमजोर रहने के बीच घरेलू निवेशक सावधानी बरत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने सोमवार को भारत के आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 2019 के लिये कम कर 4.8 प्रतिशत किया है। इसके बाद बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल के बाजारों में भारी गिरावट रही। यूरोपीय बाजारों में भी शरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.21 प्रतिशत गिरकर 64.41 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम