लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: सेंसेक्स में भारी उछाल, 39 हजार अंक से ऊपर निकला, निफ्टी भी 11,550 के पार

By भाषा | Updated: October 17, 2019 17:30 IST

कारोबारियों के अनुसार घरेलू बाजार पर यूरोपीय शेयर बाजारों का असर रहा। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने कहा कि वे लंबी बातचीत के बाद ब्रेग्जिट समझौते पर पहुंचे हैं। इसके अलावा चीन सरकार के अमेरिका से शुल्क युद्ध तुंरत समाप्त करने को लेकर बातचीत की अपील से भी बाजार धारणा को बल मिला।

Open in App
ठळक मुद्देअंत में यह 453.07 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,052.06 अंक बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 39,104.69 और नीचे में 38,557.43 अंक तक गया।

वैश्विक बाजारों में तेजी के समर्थन से घरेलू शेयर बाजारों में भी बृहस्पतिवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी रही। बंबई शेयर बाजार के सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को 453 अंक का उछाल दर्ज किया गया। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ के बीच ब्रेक्जिट समझौता होने की खबरों को निवेशकों ने हाथों-हाथ लिया।

वित्त मंत्री सीतारमण के और सुधारों को बढ़ाये जाने के संकेत के बाद घरेलू कारोबारियों में भी उत्साह दिखा। वित्त मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को भारत में निवेश का आग्रह करते हुए प्रोत्साहन उपायों का संकेत दिया। तीस शेयरों वाला सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला ओर पूरे दिन सकारात्मक दायरे में रहा।

अंत में यह 453.07 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 39,052.06 अंक बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 39,104.69 और नीचे में 38,557.43 अंक तक गया। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 122.35 अंक यानी 1.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,586.35 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में येस बैंक सर्वाधिक लाभ में रहा। इसमें 15.19 प्रतिशत की तेजी रही। उसके बाद क्रमश: टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, बजाज आटो, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, टाटा स्टील और मारुति का स्थान रहा। इनमें 9.82 प्रतिशत तक की तेजी आयी। वहीं दूसरी तरफ एचसीएल टेक, वेदांता, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, इन्फोसिस, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा, एल एंड टी और एचडीएफसी बैंक 1.04 प्रतिशत तक नीचे आये।

कारोबारियों के अनुसार घरेलू बाजार पर यूरोपीय शेयर बाजारों का असर रहा। ब्रिटेन और यूरोपीय संघ ने कहा कि वे लंबी बातचीत के बाद ब्रेग्जिट समझौते पर पहुंचे हैं। इसके अलावा चीन सरकार के अमेरिका से शुल्क युद्ध तुंरत समाप्त करने को लेकर बातचीत की अपील से भी बाजार धारणा को बल मिला। हालांकि, एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, सोल और तोक्यो में मिला-जुला रुख देखने को मिला। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?