लाइव न्यूज़ :

Stock Market LIVE: शेयर बाजार में दहशत!, निक्की-225 भी बेहाल, 13 प्रतिशत लुढ़का, ग्लोबल मार्केट पर असर, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाइटन में 3 प्रतिशत की गिरावट, देखें आंकड़े

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 5, 2024 13:10 IST

Stock Market LIVE: टाटा स्टील, मारुति, अदानी पोर्ट्स, एसबीआई और जेएसडब्ल्यू स्टील में 3 प्रतिशत की गिरावट आई। व्यापक बाजारों में भी कमजोरी देखी गई।

Open in App
ठळक मुद्देमिडकैप इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट आई।स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.72 फीसदी की गिरावट आई। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच यह गिरावट आई।

Stock Market LIVE: वैश्विक प्रतिस्पर्धियों में घाटे को देखते हुए भारतीय शेयर बाजार में बुरा हाल है। सोमवार को भारी गिरावट में रहे। बीएसई सेंसेक्स 2,500 अंक नीचे है और 78,500 के स्तर पर है। निफ्टी 50 इंडेक्स भी बेहाल है। हिंडाल्को और मारुति 4 प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष पर रहे। सुबह के कारोबार में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और टाइटन में 3 प्रतिशत की गिरावट आई। बीएसई में टाटा मोटर्स 4.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ शीर्ष पर है। टाटा स्टील, मारुति, अदानी पोर्ट्स, एसबीआई और जेएसडब्ल्यू स्टील में 3 प्रतिशत की गिरावट आई। व्यापक बाजारों में भी कमजोरी देखी गई।

मिडकैप इंडेक्स में 3 फीसदी की गिरावट आई और स्मॉलकैप इंडेक्स में 3.72 फीसदी की गिरावट आई। सेक्टर के लिहाज से सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जापान का शेयर सूचकांक निक्की-225 सोमवार को भारी बिकवाली के कारण 12 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गया। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में नरमी के बीच यह गिरावट आई।

सूचकांक निक्की 4,451.28 अंक गिरकर 31,458.42 अंक पर आ गया। इसमें शुक्रवार को 5.8 प्रतिशत की गिरावट आई थी। पिछले दो कारोबारी सत्रों में 18.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ यह अभी तक की सबसे अधिक दो दिवसीय गिरावट दर्ज कर चुका है। निक्की में अक्टूबर 1987 में 3,836 अंक या 14.9 प्रतिशत की गिरावट आई थी जिसे ‘‘ब्लैक मंडे’’ (काला सोमवार) करार दिया गया था।

वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान अक्टूबर 2008 में इसमें 11.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी। मार्च 2011 में उत्तर-पूर्वी जापान में आए भीषण भूकंप और परमाणु विगलन के बाद इसमें 10.6 प्रतिशत की गिरावट आई थी। बैंक ऑफ जापान (बीओजे) के बुधवार को अपनी प्रमुख ब्याज दर बढ़ाने के बाद से तोक्यो में शेयर की कीमतों में गिरावट आई है।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीजापानjapan
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो