लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स में 200 अंकों से अधिक की कमी, निफ्टी 9,100 के स्तर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: May 15, 2020 11:01 IST

वित्त मंत्री के आर्थिक राहत पैकेज के घोषणा के बावजूद बाजार में उत्साह नहीं है. लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की तेजी के साथ 75.51 पर पहुंचा।पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 885.72 अंक या 2.77 प्रतिशत टूट कर 31,122.89 पर बंद हुआ था।

प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की गिरावट हुई। घरेलू निवेशकों की धारणा कमजोर होने के बीच एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर घाटे में कारोबार कर रहे थे। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार निवेशकों को डर है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की हाल में आर्थिक पैकेज की घोषणाएं तुरंत मांग को बढ़ावा नहीं दे सकती हैं, और इसलिए फिलहाल तेजी से आर्थिक सुधार की उम्मीद नहीं है।

ऐसे में सेंसेक्स 30,909.36 के निचले स्तर को छूने के बाद 127.19 अंक या 0.41 प्रतिशत कम होकर 30,995.70 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 34.45 अंक या 0.38 प्रतिशत फिसलकर 9,108.30 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा मारुति, एचसीएल टेक, हीरो मोटोकॉर्प, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी और एचडीएफसी बैंक के भाव भी टूटे।

दूसरी ओर ओएनजीसी, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, टाइटन और एचडीएफसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 885.72 अंक या 2.77 प्रतिशत टूट कर 31,122.89 पर बंद हुआ था। शेयर बाजार के अनंतिम आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गुरुवार को पूंजी बाजार से 2,152.52 करोड़ रुपये निकाले। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीनिर्मला सीतारमणnirmala sitharaman
Open in App

संबंधित खबरें

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

कारोबारदुनिया के सभी प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपतियों की लोकप्रियता में पीएम मोदी की साख सबसे ऊपर?, सीतारमण ने संसद में दिया वैश्विक सर्वेक्षण हवाला?

कारोबारपश्चिम एशिया संकट: मार्च में 2.9 लाख से अधिक नए पीएनजी कनेक्शन, 2,900 छापे और 1,200 सिलेंडर जब्त, मोदी सरकार ने तेज किए ईंधन और गैस की आपूर्ति प्रयास?

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा