लाइव न्यूज़ :

जेटली के बजट से भरभराकर गिर पड़ा शेयर बाजार, तीन दिन में निवेशकों के 9.60 लाख करोड़ डूबे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 6, 2018 17:46 IST

मंगलवार को भी सेंसेक्स में 1274 अंक की गिरावट दर्ज की गई। बजट पेश किए जाने के बाद से सेंसेक्स में 2164 अंकों की गिरावट हो चुकी है। इस वक्त शेयर बाजार बजट के बाद सबसे न्यूनतम स्तर (33,482 अंक) पर चल रहा है।

Open in App

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2018-19 का बजट पेश किया था। इस बजट में शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड से होने वाले एक लाख रुपये से ज्यादा की कमाई पर 10 प्रतिशत लॉन्ग गेन टैक्स लगा दिया था। इस घोषणा के साथ ही शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है। मंगलवार (6 फरवरी) को भी सेंसेक्स में 1274 अंक की गिरावट दर्ज की गई। बजट पेश किए जाने के बाद से सेंसेक्स में 2164 अंकों की गिरावट हो चुकी है। इस वक्त शेयर बाजार बजट के बाद सबसे न्यूनतम स्तर (33,482 अंक) पर चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले तीन दिनों से जारी गिरावट से निवेशकों के करीब 9 लाख 60 हजार करोड़ रुपये डूब चुके हैं। 

इस बार के बजट में राजकोषीय घाटे का लक्ष्य भी बढ़ा दिया गया है। इससे भी निवेशकों में निराशा है। पिछले साल सरकार ने राजकोषीय घाटे का लक्ष्य जीडीपी का 3.2 प्रतिशत रखने का लक्ष्य रखा था जिसे साल 2018 में बढ़ाकर 3.5 प्रतिशत कर दिया गया है। बजट पेश करने के अगले ही दिन बाजार में इतनी बड़ी गिरावट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसा था। उन्होंने ट्वीट किया, 'संसदीय भाषा में सेंसेक्स में 800 अंकों की बड़ी गिरावट मोदी के बजट के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव है।'

1 फरवरी को बजट वाले दिन सेंसेक्स 36048.45 के स्तर पर खुला था जो 6 फरवरी यानि आज कारोबार के दौरान 33482.81 के निचले स्तर पर गिर गया। इस तरह बाजार खुलने के बाद सैंसेक्स अब तक 2565.64 अंक गिर चुका है। वहीं 1 फरवरी को बजट वाले दिन सैंसेक्स 35906.66 अंक पर बंद हुआ था। उस हिसाब से अब तक सैंसेक्स 2423.85 अंक तक गिर चुका है। वहीं निफ्टी में भी चार दिनों में करीब 800 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है।

सोमवार (31 जनवरी) को वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा संसद में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश किए जाने के दौरान निवेशकों में उत्साह का माहौल रहा और शेयर बाजार में तेजी रही, क्योंकि इसमें वित्त वर्ष 2018-19 में अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7-7.5 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया था। इस दिन सेंसेक्स 232.81 अंकों या 0.65 फीसदी की वृद्धि के साथ 36,283.25 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 60.75 अंकों या 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ 11,130.40 पर बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारबजट 2018अरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित