लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार ने मनाई दिवालीः दो दिन के कारोबार में ही सेंसेक्स 3000 अंक उछला, निफ्टी ने भी लगाई बड़ी छलांग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 23, 2019 15:46 IST

पिछले सत्र के कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स 38,014.62 अंक और निफ्टी 11,274.20 अंक पर बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स में 1,921.15 अंक की बढ़त देखी गयी थी जो पिछले 10 साल में एक दिन में आने वाली सबसे ऊंची तेजी थी। 

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को पिछले 10 साल में एक दिन में आने वाली सबसे ऊंची तेजी थी।दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स ने करीब 3 हजार अंकों की छलांग लगाई।

अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार की घोषणाओं का असर सोमवार को भी शेयर बाजार में दिखा। सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक उछलकर 39,000 अंक के स्तर के पार बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 300 अंक से ज्यादा बढ़कर 11,600 अंक के पार बंद हुआ। शाम 3.30 बजे बाजार बंद होते वक्त सेंसेक्स 1075.41 अंक (2.83%) मजबूत होकर 39,090.03 पर रहा। निफ्टी 329.20 अंक (2.92%) उछल 11,603.40 पर बंद हुआ।

पिछले सत्र के कारोबार में शुक्रवार को सेंसेक्स 38,014.62 अंक और निफ्टी 11,274.20 अंक पर बंद हुआ था। उस दिन सेंसेक्स में 1,921.15 अंक की बढ़त देखी गयी थी जो पिछले 10 साल में एक दिन में आने वाली सबसे ऊंची तेजी थी। इस तरह दो कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स ने करीब 3 हजार अंकों की छलांग लगाई।

ब्रोकरों ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कारपोरेट कर की दर में कमी की घोषणा के बाद शुक्रवार को बाजार में तेजी देखी गयी। निवेशकों का लिवाली का रुख सोमवार को भी बना रहा और शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गयी। 

इसी बीच ब्रेंट कच्चा तेल 1.06 प्रतिशत बढ़कर 64.96 डॉलर प्रति बैरल रहा। आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 35.78 करोड़ रुपये की लिवाली की। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम