लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी, सेंसेक्स 227 अंक चढ़ा, निफ्टी 12,200 अंक के पार

By भाषा | Updated: January 24, 2020 17:05 IST

हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में रहे। वहीं चीन का शंघाई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी तथा ताइवान के बाजारों में शुक्रवार को अवकाश था।

Open in App
ठळक मुद्देटेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टाइटन, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाभ में रहे। कारोबारियों ने कहा कि आम बजट से पहले वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी से घरेलू बाजार की धारणा को बल मिला।

शेयर बाजारों में शुक्रवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेजी का सिलसिला जारी रहा। वैश्विक बाजारों में सुधार के बीच बैंकिंग शेयरों में जोरदार लिवाली से सेंसेक्स 227 अंक चढ़ गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 226.79 अंक या 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 41,613.19 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान इसने 41,697.03 अंक का उच्चस्तर और 41,275.60 अंक का निचला स्तर भी छुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 67.90 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,248.25 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे अधिक 2.44 प्रतिशत चढ़ गया।

टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, टाइटन, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, मारुति और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में नुकसान रहा।

कारोबारियों ने कहा कि आम बजट से पहले वित्तीय कंपनियों के शेयरों में तेजी से घरेलू बाजार की धारणा को बल मिला। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के संक्रमण को चीन के लिये आपात स्थिति बताया है। लेकिन शेष विश्व के लिए उसने ऐसा नहीं किया है। इससे वैश्विक बाजारों में सुधार हुआ।

हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की लाभ में रहे। वहीं चीन का शंघाई, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी तथा ताइवान के बाजारों में शुक्रवार को अवकाश था। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे के नुकसान से 71.32 प्रति डॉलर पर था। भा

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम