लाइव न्यूज़ :

"आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश" के लिए राज्य सरकार ने मिलाया आईआईएम इंदौर से हाथ

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:09 IST

Open in App

इंदौर, 22 जनवरी मध्यप्रदेश को औद्योगिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य हासिल करने में मदद के लिए राज्य सरकार ने शुक्रवार को इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) के साथ हाथ मिलाया।

अधिकारियों ने बताया कि इस गठजोड़ को औपचारिक रूप देते हुए आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु राय और मध्यप्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (एमपीएसआईडीसी) की ओर से औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला द्वारा समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर राय ने कहा कि एमओयू के तहत प्रदेश में उद्योगों को सहायता प्रदान करने वाले ढांचे को मजबूत किया जाएगा ताकि कारोबार करने के मामले में आसानी हो सके।

आईआईएम इंदौर से गठजोड़ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुक्ला ने कहा कि यह "आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश" के लक्ष्य की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है।

अधिकारियों ने बताया कि एमओयू के तहत आईआईएम इंदौर द्वारा राज्य सरकार की औद्योगिक नीतियों की थाह ली जाएगी और मौजूदा परिदृश्य के मुताबिक इनका आकलन किया जाएगा। इस करार के तहत "ब्रांड मध्यप्रदेश" को नये सिरे से देश-दुनिया में स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित वैश्विक और राष्ट्रीय सम्मेलनों के बेहतर प्रबंधन के लिए आईआईएम इंदौर प्रदेश सरकार को आवश्यक परामर्श भी देगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?