लाइव न्यूज़ :

Lockdown Impact: कोरोना महामारी व लॉकडाउन की वजह से स्टार्टअप लिवस्पेस ने की 450 लोगों की छंटनी

By भाषा | Updated: May 26, 2020 04:35 IST

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण आवश्यक सामग्रियों को छोड़ शेष सभी श्रेणियों में लोगों का व्यय कम हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले अप्रैल में, इसके संस्थापकों ने अपना वार्षिक वेतन छोड़ दिया था। लिवस्पेस ने कहा, "इस फैसले के कारण लगभग 15 प्रतिशत यानी 450 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

नयी दिल्ली: बेंगलुरू के स्टार्टअप लिवस्पेस ने कोरोना वायरस महामारी तथा इसकी रोकथाम के लिये लॉकडाउन के कारण कारोबार प्रभावित होने से 15 प्रतिशत कर्मचारियों (450 लोगों) की छंटनी कर दी है। कंपनी ने यह निर्णय पिछले सप्ताह ही ले लिया था। लिवस्पेस की स्थापना रमाकांत शर्मा और अनुज श्रीवास्तव ने 2015 में की थी।

यह कंपनी मकान मालिकों, प्रमाणित डिजायनरों और संबंधित सामानों के विक्रेताओं को साझा डिजिटल मंच मुहैया कराती है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण आवश्यक सामग्रियों को छोड़ शेष सभी श्रेणियों में लोगों का व्यय कम हुआ है।

प्रत्येक व्यवसाय की तरह लिवस्पेस ने भी व्यापार पर अचानक और अप्रत्याशित प्रभाव का अनुभव किया है।" इससे पहले अप्रैल में, इसके संस्थापकों ने अपना वार्षिक वेतन छोड़ दिया था।

लिवस्पेस ने कहा, "इस फैसले के कारण लगभग 15 प्रतिशत यानी 450 कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। ईमानदारी से कहें तो यह हमारे लिये अंतिम उपाय था।"  

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनकोरोना वायरसनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम