लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट, बोइंग ने 737 मैक्स विमानों की ग्राउंडिंग से संबंधित दावों का निपटारा किया

By भाषा | Updated: November 17, 2021 13:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर प्रमुख एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने बुधवार को कहा कि उसने अमेरिका की विमान निर्माण कंपनी बोइंग के साथ 737 मैक्स विमान का परिचालन बंद रहने और सेवा में उसकी वापसी से संबंधित बकाया दावों का निपटान करने के लिए एक समझौता किया है।

स्पाइसजेट के 13 मैक्स विमानों के बेड़े ने मार्च 2019 के बाद से किसी भी व्यावसायिक उड़ान का संचालन नहीं किया है। एयरलाइन ने बाद में लागत और नुकसान के संबंध में बोइंग के समक्ष दावे किए थे।

एयरलाइन के बयान में कहा गया है, ‘‘स्पाइसजेट को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि उसने बोइंग के साथ एक समझौता किया है, जिसमें बोइंग 737 मैक्स विमानों की ग्राउंडिंग और सेवा में वापसी से संबंधित बकाया दावों का निपटान करने और कुछ सुविधाएं प्रदान करने के लिए सहमत हो गया है।’’

बयान में कहा गया कि इस समझौता ने स्पाइसजेट के बेड़े में कुशल और आधुनिक मैक्स विमानों को शामिल करने का मार्ग प्रशस्त किया है और 155 मैक्स विमानों के हमारे ऑर्डर से नए विमानों की डिलीवरी को फिर से शुरू करना सुनिश्चित करता है।

एयरलाइन ने यह नहीं बताया कि उसे बोइंग से मुआवजे के रूप में कितनी राशि मिली है।

गौरतलब है कि भारत के विमानन नियामक ‘नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए)’ ने लगभग ढाई साल के बाद 26 अगस्त को 737 मैक्स विमानों के वाणिज्यिक उड़ान संचालन पर से प्रतिबंध हटा लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत