लाइव न्यूज़ :

रबी मौसम में अभी तक पिछले साल से 23.77 लाख हेक्टेयर ज्यादा क्षेत्र में बुवाई

By भाषा | Updated: November 20, 2020 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर देश में रबी मौसम की बुवाई शुरू हो गयी है और अभी तक इसका रकबा पिछले साल के मुकाबले 9.84 प्रतिशत यानी 23.77 लाख हेक्टेयर ज्यादा चल रहा है। रबी मौसम की मुख्य फसल गेहूं का रकबा करीब 92.27 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है।

रबी मौसम में गेहूं के अलावा धान, चना, उड़द, मूंग जैसे दलहन और मूंगफली एवं सूरजमुखी जैसे तिलहन इत्यादि की बुवाई भी की जाती है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण,ग्रामीण विकास,पंचायत राज तथा खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आधिकारिक बयान में कहा कि कृषि क्षेत्र में सरकार की विशेष रूचि और प्रयासों से किसान उत्साहित हैं। इससे कृषि क्षेत्र लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद सरकार ने अपनी प्राथमिकता वाले कृषि क्षेत्र में निरंतर ध्यान दिया जिससे पिछले रबी मौसम में फसलों की कटाई अच्छी रही। इसके बाद ग्रीष्मकालीन व खरीफ फसलों में भी रिकार्ड बुवाई हुई।

आधिकारिक बयान के मुताबिक 20 नवंबर 2020 तक कुल रबी फसलों का रकबा पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान के 241.66 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले 265.43 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल है इस प्रकार देश में पिछले वर्ष की तुलना में 23.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल की वृद्धि हुई है।

रबी की मुख्य फसल गेहूं का रकबा पिछले वर्ष की इसी अवधि के मुकाबले के 96.77 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले 97.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल रहा। यानी इसका बुवाई क्षेत्रफल 0.50 लाख हेक्टेयर बढ़ा है। गत वर्ष के 64.57 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले दलहन 82.59 लाख हेक्टेयर में बोया गया है, यानी इसकी बुवाई 18.02 लाख हेक्टेयर अधिक क्षेत्रफल में हुई है। मोटे अनाज का क्षेत्रफल पिछले साल के 21.26 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस बार 22.78 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुआ। यानी इसमें 1.53 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है।

किसानों ने पिछले साल के 52.08 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल के मुकाबले 55.53 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल पर तिलहनों की बुवाई की। तिलहन के कुल क्षेत्रफल में औसत 3.45 लाख हेक्टेयर की वृद्धि हुई है। इसमें, सरसों के क्षेत्रफल में 4.24 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में वृद्धि हुई है, जिसमें पिछले साल के 48.01 लाख हेक्टेयर की तुलना में 52.25 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर