लाइव न्यूज़ :

सिंचाई के लिए सौर ऊर्जा चालित पानी पम्प दूसरी हरित क्रांति ला सकता है: बिजलीमंत्री आर के सिंह

By भाषा | Updated: November 17, 2020 21:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर बिजली मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को कहा कि पानी के पंपों को बिजली देने के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग करने से दूसरी हरित क्रांति आ सकती है।

वह ईईएसएल की नई शाखा कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (कन्वर्जेंस) और गोवा सरकार के बीच कृषि पम्प सेट सौर बिजली उपलब्ध कराने की परियोजनाओं के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सिंह ने कहा, ‘‘हरित ऊर्जा के माध्यम से दूसरी हरित क्रांति हासिल की जा सकती है क्योंकि इससे पानी के पंपों के सौरकरण की सुविधा होगी। सस्ती और हरित ऊर्जा प्रदान करने के अलावा, यह किसानों को आय का वैकल्पिक स्रोत भी प्रदान करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा पीएम-कुसुम (प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा उत्थान महाभियान) और सौर रूफटॉप योजना के साथ एक हरित राज्य बन सकता है।’’

उन्होंने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र, और विशेष रूप से बिजली क्षेत्र, एक अभूतपूर्व तरीके से संक्रमण के दौर से गुजर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर