लाइव न्यूज़ :

सॉफ़्टवेयर सेंध से इंटरनेट पर हड़कंप, छोटी-बड़ी कंपनियों के लिए पैदा हुआ खतरा

By भाषा | Updated: December 11, 2021 14:08 IST

Open in App

बोस्टन, 11 दिसंबर (एपी) दुनियाभर में बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किए जाने वाले एक सॉफ्टवेयर ‘टूल’ में बड़ी सेंध की वजह से दुनिया के कई छोटे-बड़े संगठनों के लिए खतरा पैदा हो गया है।

साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष-आसूचना एडम मेयर्स ने कहा, ‘‘इंटरनेट पर तबाही मची हुई है। लोग इस सेंध को ठीक करने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।’’

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह ‘बग’ अस्तित्व में आने के 12 घंटों में ‘पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार हो गया था।’’ इसका मतलब है कि साइबर अपराधियों ने इसके दुरुपयोग के लिए ‘उपकरण’ तैयार कर लिए हैं।

मेयर्स के अनुसार, यह पिछले कई वर्षों में कंप्यूटर प्रणाली के लिए सबसे बड़ी सेंध साबित हो सकती है। जब तक इसे ठीक नहीं किया जाता है, यह अपराधियों, जासूसों और नौसिखियों को समान रूप से आंतरिक नेटवर्क तक आसान पहुंच प्रदान करता है। इसके जरिये वे महत्वपूर्ण आंकड़े चोरी कर सकते हैं, मालवेयर डॉल सकते हैं और महत्वपूर्ण जानकारी को मिटा सकते हैं।

वही साइबर सुरक्षा कंपनी टेनेबल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमित योरान ने इसे पिछले एक दशक की सबसे बड़ी सेंध करार देते हुए कहा कि यह आधुनिक कंप्यूटिंग के इतिहास में सबसे बड़ी गड़बड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर