लाइव न्यूज़ :

स्मार्टफोन बिक्री तीसरी तिमाही में पांच प्रतिशत घटकर 4.75 करोड़ इकाई पर : कैनालिस

By भाषा | Updated: October 21, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 अक्टूबर देश में स्मार्टफोन बिक्री 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत घटकर 4.75 करोड़ इकाई रही।

अनुसंधान कंपनी कैनालिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सस्ते स्मार्टफोन मॉडल की आपूर्ति में बाधाओं की वजह से स्मार्टफोन बिक्री में गिरावट दर्ज की गई।

कंपनी ने कहा कि अप्रैल-जून, 2021 तिमाही की तुलना में 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में स्मार्टफोन बिक्री 47 प्रतिशत बढ़ गयी। इसका मुख्य कारण कोविड-19 की विनाशकारी दूसरी लहर के बाद मांग में आयी।।

इस तिमाही के दौरान शिओमी ने सबसे अधिक 1.12 इकाइयों की बिक्री जो कुल स्मार्टफोन बिक्री का 24 प्रतिशत है। इसके बाद सैमसंग ने 91 लाख इकाइयों की बिक्री की और उसकी हिस्सेदारी 19 प्रतिशत रही।

कैनालिस ने बताया कि 81 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ वीवो की कुल बिक्री में 17 प्रतिशत की हिस्सेदारी रही। वही रियलमी की 75 लाख इकाइयों के साथ 16 प्रतिशत और ओप्पो की 61 लाख इकाइयों की बिक्री के साथ 13 प्रतिशत हिस्सेदारी रखी।

कैनालिस के विश्लेषक संयम चौरसिया ने कहा, "व्यापक टीकाकरण भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ। जून के अंत से भारत में मांग में उछाल आया है और त्योहारी सीजन के दौरान इसके जारी रहने की उम्मीद है...।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर